BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अभिषेक बनर्जी की साली के लंदन स्थित बैंक खाते में भेजी भी गई बड़ी रकम

by bnnbharat.com
February 23, 2021
in समाचार
अभिषेक बनर्जी की साली के लंदन स्थित बैंक खाते में भेजी भी गई बड़ी रकम
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक तेज हो गई है, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के घर कोयला घोटाला मामले में सीबीआई की टीम पहुंची है और उनकी पत्नीसे पूछताछ जारी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की साली मेनका गंभीर के बैंकॉक के बाद लंदन में भी एक बैंक खाते की जानकारी सीबीआई को मिली है। बताया जा रहा है कि इसमें मनी लांड्रिंग के जरिये बड़ी रकम पहुंचाई गई है।
केंद्रीय जांच एजेंसी को चिट्ठी
दरअसल अभिषेक की पत्नी रूजिरा नरूला बनर्जी ने रविवार को सीबीआइ के नोटिस मिलने के बाद सोमवार को केंद्रीय जांच एजेंसी को चिट्ठी लिखा और कहा कि 23 फरवरी को सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक अधिकारी उनके घर पर आकर पूछताछ कर सकते हैं। चिट्ठी में टीम में महिला सदस्य शामिल करने की बात भी कही गई।
सीबीआइ का आरोप है कि मेनका गंभीर के लंदन स्थित खाते में लेन-देन पूरी तरह छद्म तरीके से की गई। मेनका गंभीर को सीबीआई ने नोटिस जारी किया था। पहले तो सुरक्षा गार्डों ने उन्हें घर में जाने से रोक दिया लेकिन बाद में समझाने पर वे मान गए। फिर सीबीआइ अधिकारियो ने 22 फरवरी को मेनका के दक्षिणी कोलकाता स्थित घर पर पूछताछ की।दरअसल पिछले कोलकाता स्थित एंटी करप्शन ब्रांच ने बंगाल के कुछ हिस्सों में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम कोल इंडिया लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के लीजहोल्ड एरिया से कोयले के अवैध खनन और उठाव के संबंध में भ्रष्टाचार और आपराधिक विश्वासघात का मामला साल 27 नवंबर को सीबीआइ ने दर्ज किया था। बंगाल के आसनसोल से लेकर पुरुलिया और बांकुड़ा तक और झारखंड में धनबाद से लेकर रामगढ़ तक कोल पट्टी में कई ऐसी खदानें हैं, जहां खनन कार्य बंद पड़ा हुआ है, पर वहां माफिया अवैध खनन अब भी कर रहे हैं।
नवंबर 2020 में सीबीआइ ने इसी सिलसिले में ईसीएल के कई अधिकारियों, कर्मचारियों समेत रेलवे और सीआइएसएफ के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। सीबीआइ का आरोप है कि उक्त विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मिलीभगत कर कोयले का अवैध खनन और चोरी कर रहे हैं। इस मामले में सीबीआइ ने 28 नवंबर, 2020 को बंगाल में 45 जगहों पर छापे मारे जिसमें ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी के करीबी विनय मिश्रा के ठिकाने भी शामिल थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना से मारे गए लोगों के सम्मान में 5 दिनों तक झंडा झुकाने के दिए आदेश

Next Post

झारखंड मंत्रीपरिषद की बैठक 25 फरवरी को

Next Post
झारखंड मंत्रीपरिषद की बैठक 25 फरवरी को

झारखंड मंत्रीपरिषद की बैठक 25 फरवरी को

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d