BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बड़ी खबर: बिहार STET 2019 परीक्षा रद्द, 2.5 लाख परीक्षार्थी हुए थे शामिल

by bnnbharat.com
May 17, 2020
in Uncategorized
बड़ी खबर: बिहार STET 2019 परीक्षा रद्द, 2.5 लाख परीक्षार्थी हुए थे शामिल

बड़ी खबर: बिहार STET 2019 परीक्षा रद्द, 2.5 लाख परीक्षार्थी हुए थे शामिल

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: बिहार बोर्ड द्वारा बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 (STET 2019) रद्द करने का फैसला लिया गया है. इस परीक्षा के लिए बनाई गई जांच कमिटी की रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड ने एसटीईटी 2019 को रद्द करने का निर्णय लिया.

ये परीक्षा 28 जनवरी को राज्य के 300 से ज्यादा केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी. इसमें शिक्षक बनने की ख्वाहिश रखने वाले कुल 2,47,241 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. परीक्षा संपन्न होने के बाद प्रश्न पत्र लीक होने का मामला उठा. जिसके बाद बिहार बोर्ड ने जांच कमिटी गठित की थी.

चार सदस्यीय कमिटी की अध्यक्षता बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के मुख्य निगरानी अधिकारी नीलकमल ने की. इनके अलावा प्रशासनिक पदाधिकारी संजय प्रियदर्शी, संयुक्त सचिव निकुंज प्रकाश नारायण और निगरानी पदाधिकारी राजीव कुमार कमिटी के सदस्य थे.

अब इस कमिटी ने अपनी रिपोर्ट सौंपी. रिपोर्ट में कहा गया है कि परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन से प्रश्न पत्र की फोटो वायरल की गई. इस बीच राज्य के कई परीक्षा केंद्रों पर तोड़-फोड़ और हंगामा भी हुआ था. कई परीक्षार्थियों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी.

जांच कमिटी ने अपनी रिपोर्ट में परीक्षा रद्द करने की अनुशंसा की थी. साथ ही इस परीक्षा के दोबारा आयोजन कराए जाने की भी सिफारिश की गई है. इसके लिए बिहार शिक्षा विभाग के पास अनुशंसा भेजी जा चुकी है. इस संबंध में बिहार बोर्ड ने नोटिस जारी कर पूरी सूचना दी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक और बड़ा हादसा: प्रवासी मजदूरों से भरी बस पलटी, 15 मजदूर घायल

Next Post

भूस्खलन की चपेट में आने से 2 की मौत, 9 घायल

Next Post
भूस्खलन की चपेट में आने से 2 की मौत, 9 घायल

भूस्खलन की चपेट में आने से 2 की मौत, 9 घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d