BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बड़ी खबर: BoB ग्राहक 1 मार्च से नहीं कर पाएंगे पैसों का लेनदेन…

by bnnbharat.com
February 4, 2021
in समाचार
बड़ी खबर: BoB ग्राहक 1 मार्च से नहीं कर पाएंगे पैसों का लेनदेन…
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: अगर आपका भी बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) में खाता है तो आपके लिए बड़ी खबर है. बता दें केंद्र सरकार ने कुछ समय पहले देना बैंक (Dena Bank) और विजया बैंक (Vijaya Bank) का BoB में मर्जर कर दिया था, जिसके बाद इन दोनों बैंकों के ग्राहक बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक बन गए थे.

1 मार्च के बाद से बैंक अपने IFSC Code में बदलाव करने जा रहा है तो आप अब फटाफट अपना नया आईएफएससी कोड नोट कर लें. वरना 1 मार्च (1st March 2021) के बाद आप पैसे ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे.

बैंक ने बताया कि 1 मार्च, 2021 के बाद ग्राहकों के पुराने आईएफएससी कोड काम नहीं करेंगे. देश का तीसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है. बैंक ने ट्वीट में लिखा है कि प्रिय ग्राहकों, कृपया ध्यान दें ई-विजया और ई-देना आईएफएससी कोड 1 मार्च 2021 से बंद होने जा रहे हैं. ई-विजया और देना बैंक की शाखाओं से आप नए आईएफएससी कोड प्राप्त कर लें. बस चरणों का पालन करें और सुविधा का अनुभव करें.

अगर आपको IFSC कोड से जुड़ी कोई भी परेशानी है तो आप 1800 258 1700 इस टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं या फिर आप बैंक की ब्रांच पर भी विजिट कर सकते हैं.

इसके अलावा आप मैसेज भी कर सकते हैं. मैसेज में आपको लिखना है “MIGR <Space> Last 4 digits of the old account number” अब इस मैसेज को आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 8422009988 पर भेज दें.

इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक ने भी ट्वीट करके बताया था कि ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की पुरानी चेकबुक और IFSC/MICR Code सिर्फ 31 मार्च तक ही काम करेंगे. इसके बाद आपको बैंक से नया कोड और चेकबुक लेना होगा.

आईएफएससी कोड के बदलाव का खाताधारकों पर असर पड़ेगा. आपको बता दें ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए बैंक अकाउंट नंबर के साथ बैंक का IFSC यानी इंडियन फाइनेंशियल सिस्टम कोड एड करना पड़ता है. तो आप फटाफट अपना नया आईएफएससी कोड जान लें वरना आप 1 फरवरी से पैसा ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे.

IFSC कोड 11 अंकों का होता है. आईएफएससी कोड में शुरू के चार अक्षर बैंक के नाम को दर्शाते हैं. IFSC कोड का इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट के दौरान किया जाता है. बैंक के किसी भी ब्रांच को उस Code के जरिए ट्रैक किया जा सकता है. इसको आप बैंक अकाउंट और चेक बुक के जरिए पता कर सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लाखों रुपए के बेशकीमती सागवान के पेड़ों को तोड़कर असामाजिक तत्वों ने किया बर्बाद

Next Post

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो अफीम व बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Next Post
गुरु-शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मसार, दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो अफीम व बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d