BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बेरोजगार लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2 हजार जाॅब्स की लिस्टिंग की गई

by bnnbharat.com
October 12, 2020
in समाचार
ससमय योजनाओं को पूर्ण करना सुनिश्चित करें सभी कार्यपालक अभियंता: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

-रांची जिलावासियों की लिए अच्छी खबर

-रोजगार मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन की पहल

-अपना टाइम टेक प्राइवेट लिमिटेड के साथ हुआ एमओयू

-‘आओ काम की बात करें ‘ टैगलाइन के साथ काम करेगी कंपनी

-जिला प्रशासन देगा आवश्यक सहयोग

-अपना ऐप में आवेदकों को करना होगा खुद को रजिस्टर

-27 अक्टूबर को होगी ऐप की लाॅन्चिंग

रांची: रोजगार की तलाश में जुटे लोगों के लिए अच्छी खबर है. रांचीवासियों को जिला और देश के विभिन्न हिस्सों में रोजगार मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन ने पहल करते हए अपना टाइम टेक प्राइवेट लिमिटेड के साथ एमओयू साइन किया है.

उपायुक्त रांची छवि रंजन के समक्ष इंप्लाॅयमेंट ऑफिसर मन्नू कुमार ने जिला प्रशासन की ओर से जबकि प्रणय मेहरोत्रा ने कंपनी की ओर से एमओयू पर साइन किया. ‘आओ काम की बात करें‘ इस टैग लाइन के साथ अपना टाइम टेक प्राइवेट लिमिटेड जिला प्रशासन के सहयोग से आनेवाले दिनों में लोगों को रोजगार मुहैया करायेगी.

‘अपना’ ऐप में करना होगा रजिस्ट्रेशन

एमओयू साइनिंग से पहले उपायुक्त, रांची छवि रंजन ने कंपनी के बिजनेस हेड प्रणय मेहरोत्रा से प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी ली. प्रणय मेहरोत्रा ने बताया रोजगार के लिए कंपनी ने डिजीटल प्लेटफाॅर्म तैयार किया है.

ऐप के माध्यम से जाॅब सीकर खुद को रजिस्टर करेंगे, जिससे उन्हें एक डिजीटल आइडेंटिटी मिलेगी. इस ऐप को https://play.google.com/store/apps/details?id=com.apnatime लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है. ऐप पर रजिस्टर यूजर्स के साथ-साथ इम्प्लाॅयमेंट एक्सचेंज में रजिस्टर्ड आवेदकों से संपर्क कर योग्यता अनुसार उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा.

उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि कोरोना काल में अपना रोजगार गवां चुके लोगों के लिए ये एक अच्छा अवसर होगा. खासकर दूसरे राज्यों में काम कर चुके लोग भी रोजगार की संभावनाओं से अवगत हो पायेंगे. उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधि को कहा कि प्रखंड स्तर पर लोगों को ऐप के इस्तेमाल के बारे में ट्रेनिंग दें, ताकि कम पढ़े लिखे लोगों को भी इसका लाभ मिल सके.

उन्होंने कहा कि डेटा से संबंधित किसी तरह की समस्या होने पर मुझसे संपर्क करें. साथ ही उन्होंने ऐप की लाॅन्चिंग के बाद हर दिन की रिपोर्ट भी देने को कहा. उपायुक्त ने जरुरी डेटा कंपनी को उपलब्ध कराने का निदेश इंप्लाॅयमेंअ ऑफिसर को दिया.

रांची में 2000 से ज्यादा जाॅब ऑपरचुनिटी

बिजनेस हेड प्रणय मेहरोत्रा ने बताया कि कंपनी द्वारा रांची जिला में फिलहाल 2000 जाॅब्स की लिस्टिंग की गयी है. प्लेसमेंट ड्राइव की शुरुआत के साथ योग्य आवेदकों को रोजगार मुहैया कराया जायेगा.

उन्होंने बताया कि आवेदकों को होने वाली किसी तरह की परेशानी को दूर करने के लिए कंपनी ने हेल्पलाइन नंबर की भी व्यवस्था की है. कंपनी के बिजनेस हेड ने बताया कि आवेदक ऐप के माध्यम से रांची जिला के अलावा देश भर में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं.     

27 अक्टूबर 2020 को होगी ऐप की लाॅन्चिंग

रांची जिला में अपना ऐप की लाॅन्चिंग 27 अक्टूबर 2020 को की जायेगी. ऐप में जाॅब सीकर और नियोक्ता रजिस्टर रहेंगे, योग्यता अनुसार आवेदकों को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा. लॉन्च के समय से ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव आनेवाले 20 दिनों तक जारी रहेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लखीसराय और सूर्यगढ़ा विधानसभा में 28 अक्टूबर को मतदान, चल रही है तैयारी

Next Post

NSUI ने तालाबंदी कर दिया धरना

Next Post
NSUI ने तालाबंदी कर दिया धरना

NSUI ने तालाबंदी कर दिया धरना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d