बिहार : बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. सूत्रों के हवाले से आ रही खबर के मुताबिक सीनियर आईएएस अधिकारी प्रत्यय अमृत को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनसे पहले रहे अधिकारी उदय सिंह कुमावत को हटाया गया है.

