BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बड़ी खबर: 21 सितंबर से खुलेंगे 10वीं और 12वीं के स्कूल, पढ़े पूरी खबर

by bnnbharat.com
September 4, 2020
in समाचार
बड़ी खबर: 21 सितंबर से खुलेंगे 10वीं और 12वीं के स्कूल, पढ़े पूरी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

क्लासें नहीं चलेंगी,अभिभावकों से अनुमति पत्र लेकर शिक्षकों से परामर्श के लिए आ सकेंगे छात्र

केंद्रीय गृह मंत्रालय के गाइडलाइन के आधार पर झारखंड शिक्षा परियोजना ने बनाया है यह प्रस्ताव

स्कूल जाने के लिए अभिभावकों की लिखित सहमति जरूरी

50 फीसदी तक टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ आएंगे स्कूल

केंद्रीय गृह मंत्रालय के गाइडलाइन के आधार पर शिक्षा विभाग ने बनाया प्रस्ताव

स्वीकृति के लिए शुक्रवार को आपदा प्रबंधन को भेजा जाएगा

रांची: पिछले साढ़े पांच महीने से बंद स्कूलों को तस्वीर अब बदलने वाली है.21 सितंबर से राज्य के सभी सरकारी 10वीं और 12वीं के स्कूल खुलेंगे.इन स्कूलों में 50 प्रतिशत तक टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ आएंगे.

21 सितंबर से 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा के छात्र भी अपने-अपने स्कूलों में अपनी मर्जी से जा सकेंगे.अगले साल होने वाली मैट्रिक और इंटर की परीक्षा देने वाले बच्चे भी स्कूल आ सकेंगे.

इन सब बच्चों के लिए कक्षाएं नहीं चलेंगी. बच्चे मौजूद शिक्षकों से परामर्श और मार्गदर्शन लेने,अपनी दुविधा और अपने सवाल पूछने के लिए स्कूल आएंगे.

स्कूल आने के पूर्व बच्चों के पास उनके अभिभावकों का अनुमति पत्र होना जरूरी है.बगैर अनुमति पत्र के वे स्कूल नहीं आ सकते हैं.

स्कूल आने के लिए न तो किसी बच्चे को पाबंद किया जाएगा और न ही किसी को बच्चे को रोका जाएगा कि वे स्कूल न आएं.

रोटेशन के आधार पर सभी शिक्षकों को एक दिन का गैप कर स्कूल आना होगा.

केंद्रीय गृह मंत्रालय के गाइडलाइन के आधार पर झारखंड शिक्षा परियोजना ने यह प्रस्ताव बनाया है.

परियोजना ने यह प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेजा है,जिस पर शुक्रवार को बैठक होगी।उसके बाद इस प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा जाएगा.

21 सितंबर से सिर्फ वे ही स्कूल खुलेंगे,जो कंटोनमेंट जोन के बाहर के हैं.स्कूलों में भी सिर्फ कंटोनमेंट जोन के बाहर के ही छात्र-छात्राएं परामर्श के लिए आ पाएंगे. फिलहाल अनलॉक-4 की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए यह छूट मिल पाएगी

स्कूलों को स्वास्थ्य मंत्रालय के गाइडलाइन को फॉलो करना होगा,गृह मंत्रालय ने यह भी साफ किया कि छूट के दौरान स्कूलों को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए गाइडलाइंस को फॉलो करना होगा.गृह मंत्रालय ने अपने दिशा-निर्देशों में यह भी कहा कि कोई भी स्कूल 30 सितंबर तक अपने यहां नियमित कक्षाएं नहीं ले सकेगा.

ये सभी संस्थान नियमित एक्टिविटी के लिहाज से 30 सितंबर तक पूरी तरह से बंद रहेंगे,पर 9वीं से 12वीं तक बच्चे यदि अपने अभिभावकों का सहमति पत्र लेकर आएं तो उनकी समस्याओं का समाधान करना होगा

शिक्षकों और छात्रों को कोविड-19 नियमों का करना होगा पालन

स्कूल में आनेवाले शिक्षकों और छात्रों को कोविड-19 नियमों का पालन करना होगा।सबको चेहरे पर मास्क लगाना होगा।सोशल डिस्टेसिंग का पालना करना होगा. स्कूल में भी सेनेटाइजर का इस्तेमाल करना होगा.सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक कक्षा में 10-15 छात्र ही बैठ पाएंगे.बारी-बारी से छात्र शिक्षकों के पास जाकर अपनी समस्याओं का हल पूछेंगे.

हम केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार चलेंगे:-जगरनाथ महतो

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि वे केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार चलेंगे।गृह मंत्रालय के गाइडलाइन के आधार पर तैयार प्रस्ताव को आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा जाएगा.

जेईपीसी के प्रस्ताव को आपदा को भेजा जाएगा:-जटाशंकर चौधरी

माध्यमिक शिक्षा निदेशक जटाशंकर चौधरी ने कहा कि जेईपीसी के प्रस्ताव को आपदा प्रबंधन को भेजा जाएग. अभी स्कूलों में कक्षाएं नहीं चलेंगी. आपदा प्रबंधन की अनुमति के बाद बच्चे परामर्श के लिए स्कूल आ सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आरओ बाटर भ्रष्ट्राचार मामले में जांच पर लग रहा प्रश्न चिन्ह

Next Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Next Post
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d