BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पंजाब में हथियारों की स्मगलिंग का बड़ा प्लान, अलर्ट पर BSF

by bnnbharat.com
December 26, 2019
in समाचार
पंजाब में हथियारों की स्मगलिंग का बड़ा प्लान, अलर्ट पर BSF

पंजाब में हथियारों की स्मगलिंग का बड़ा प्लान, अलर्ट पर BSF

Share on FacebookShare on Twitter

पंजाब: खुफिया एजेंसीज के हवाले से बड़ी जानकारी सामने आई है. पाकिस्तान में खालिस्तान समर्थित आतंकियों और आईएसआई के बीच एक बड़ी बैठक हुई है.

इस बैठक में भारत में आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने का प्लान तैयार किया गया है. जिसमें कहा गया है कि पंजाब के रास्ते हथियार स्मगल कर जम्मू-कश्मीर और पंजाब में भेजकर आतंक फैलाया जाए.

खुफिया एजेंसियों ने जो रिपोर्ट दी है उसके मुताबिक पाकिस्तान प्लान के-2 के तहत इस तरीके को गतिविधियों को अंजाम देने में जुटा है. यही नहीं खुफिया एजेंसीज को इस बात का शक है कि पंजाब में आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान के जरिए हथियारों की सप्लाई की कोशिशों को तेज किया जा रहा है. इसमें आतंकी गुट बब्बर खालसा और खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स पाकिस्तानी हैंडलर के जरिये हथियारों की पंजाब में स्मगलिंग की कोशिश में जुटे हैं.

खुफिया सूत्रों के मुताबिक राजस्थान और हरियाणा में भी खालिस्तान समर्थित गुटों की मूवमेंट देखी गई है. खुफिया इनपुट के बाद सरकार ने बीएसफ, एनआईए, रॉ और आईबी से खालिस्तान समर्थित आंतकियों से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखने को कहा है.

पंजाब से सटे पाकिस्तान सीमा के आसपास सक्रिय स्मगलर पर निगरानी बढ़ाई गई जिससे हथियारों की स्मगलिंग की किसी भी कोशिश को नाकाम किया जा सके. खुफिया एजेंसीज पाकिस्तान में मौजूद आतंकी कैंपों के बार में भी जानकारी जुटाने में लगी है. जहां खालिस्तानी समर्थित आतंकियों को भारत पर हमले करने की ट्रेनिंग दी जा रही है.

बता दें कि पंजाब में पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए हथियार भेजे थे जिसकी एनआईए तह तक जांच कर रही है. कुछ महीने पहले पंजाब पुलिस ने तरनतारन में भिखीविंड रोड पर छबाल इलाके में स्थित एक चावल के गोदाम से एक आधा जला हुआ ड्रोन बरामद किया गया था.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या, शव बरामद

Next Post

गेस्ट हाउस नहीं छोड़ा तो गोली मार दूंगा

Next Post
गेस्ट हाउस नहीं छोड़ा तो गोली मार दूंगा

गेस्ट हाउस नहीं छोड़ा तो गोली मार दूंगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d