BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

माओवादियों की बड़ी साजिश विफल, पेट्रोलिंग पार्टी को उड़ाने के लिए पुल के नीचे लगा रखा था बम

by bnnbharat.com
February 20, 2021
in Uncategorized
माओवादियों की बड़ी साजिश विफल, पेट्रोलिंग पार्टी को उड़ाने के लिए पुल के नीचे लगा रखा था बम
Share on FacebookShare on Twitter

गिरिडीहः  झारखंड के नक्सल प्रभावित जिले गिरिडीह में माओवादियों की एक बड़ी साजिश विफल हो गई है. माओवादियों ने सीआरपीएफ और पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी को उड़ाने के लिए एक पुल के नीचे बम प्लांट रख रखा था. बम का वजन करीब 20-25 किलो का था. विस्फोट होने पर काफी नुकसान हो सकता था. सीआरपीएफ ने बम को पता लगाकर निष्क्रिय कर दिया. इससे एक बड़ी नक्सली साजिश विफल हो गई है.डुमरी थाना क्षेत्र के चितरामो व सियांरी मोड़ के बीच बन रहे पुल के नीचे से पुलिस ने शुक्रवार को केन बम बरामद किया. बम निष्क्रिय कर दिया गया है. इसका वजन 20-25 किलो के आसपास है. पुलिस एवं सीआरपीएफ पर हमले के लिए यह बम रखा गया था. पुलिस की सक्रियता से एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई. एएसपी गुलशन तिर्की एवं सीआरपीएफ 154  बटालियन के सहायक कमांडेंट सुधीर कुमार ने बताया कि गुरुवार को सीआरपीएफ टीम सर्च अभियान पर निकली थी.  चितरामो जंगल में बन रहे पुल के नीचे टीम ने जमीन में तार देख तत्काल इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी. इसके बाद सीआरपीएफ बम निरोधक दस्ता ने आया. इसे सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए बम को जमीन के अंदर रखा था. इसका उपयोग पुलिस व सीआरपीएफ के खिलाफ किया जाता. हालांकि, समय रहते बम को निष्क्रिय कर दिया. सर्च अभियान में डुमरी थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, सीआरपीएफ एवं पुलिस जवान थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी के तहत 5500 शिक्षकों की होगी ट्रेनिंग

Next Post

किसान मेला में भागलपुर गया 25 किसानों का दल

Next Post
किसान मेला में भागलपुर गया 25 किसानों का दल

किसान मेला में भागलपुर गया 25 किसानों का दल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d