BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बड़ा रेल हादसा टला, टूटी पटरी पर तेजी से निकली ट्रेन,कोई हताहत नहीं

by bnnbharat.com
February 8, 2021
in समाचार
रेलवे ने पूरी की 200 लंबित परियोजनाएं, बढ़ेगी ट्रेन की स्पीड
Share on FacebookShare on Twitter

चाईबासा: दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में हावड़ा-मुबंई मुख्य रेलमार्ग पर रविवार को बड़ा हादसा होते हुए बच गया. यहां आदित्यपुर-गम्हरिया रेलवे स्टेशन के बीच टूटी रेल पटरी पर चक्रधरपुर-टाटा-खड़गपुर मेमो ट्रेन तेज गति से दौड़ती हुई निकल गई. गनीमत रही की कोई दुर्घटना नहीं हुई. ट्रेन के गुजर जाने के बाद पटरी के टूटे होने की जानकारी के बाद उसकी मरम्मत की गई.


मिली जानकारी के मुताबिक, आदित्यपुर-गम्हरिया रेलवे स्टेशन के बीच किमी संख्या 256/2-4 के बीच रेल पटरी टूटी थी और बड़ा रेल हादसा टल गया. कोविड-19 के दौरान हुए लाॅकडाउन के बाद हाल ही में इस ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया है. इसमें हजारों की संख्या में औद्योगिक क्षेत्र जमशेदपुर, आदित्यपुर, गम्हरिया जाने के लिए हजारों मजदूर के साथ-साथ आम यात्री सफर करते हैं. अगर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होती तो जान-माल का बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था.

टूटी पटरी पर मेमो ट्रेन के गुजर जाने के कुछ देर बाद पेट्रोलिंग कर रहे ट्रैक मैन की नजर टूटी हुई पटरी पर पड़ी. उसने तत्काल इसकी सूचना पीडब्लूआई सहित अन्य पदाधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही रेलमार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया. बाद में टूटी हुई रेल पटरी पर जॉइन्ट लगाकर ट्रेनों का परिचालन 10 किमी की रफ्तार से शुरू किया गया.

देर शाम तक टूटी हुई रेल पटरी को बदल दिया गया है. बताया जाता है कि इस बार भी रेल पटरी ग्लूड जाॅइंट के पास टूटी थी. पिछले दिनों भी राजखरवासां रेलवे स्टेशन के समीप भी रेल पटरी ग्लूड जाॅइंट से ही टूटी थी. उस दिन अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना से बाल-बाल बची थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इस प्यार को क्या नाम दूं… नाबालिग लेस्बियन कपल ने रचाई शादी, घरवाले परेशान

Next Post

RIMS में कमरा नंबर 11A लालू प्रसाद के लिए अब भी रिजर्व….

Next Post
लालू को फोन करना पड़ा महंगा, बंगले से पहुंचे अस्पताल, पटना में FIR दर्ज

RIMS में कमरा नंबर 11A लालू प्रसाद के लिए अब भी रिजर्व....

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d