BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री किचन से गरीब, असहायों को मिल रही बड़ी राहत

by bnnbharat.com
April 6, 2020
in समाचार
मुख्यमंत्री किचन से गरीब, असहायों को मिल रही बड़ी राहत

मुख्यमंत्री किचन से गरीब, असहायों को मिल रही बड़ी राहत

Share on FacebookShare on Twitter
  • रांची जिले के विभिन्न पंचायतों में 297 मुख्यमंत्री किचन का हो रहा संचालन

  • जेएसएलपीएस की स्वयं सहायता समूह की दीदीयां कर रही संचालन

  • लॉकडाउन के दौरान गरीबों को मिल रहा भरपेट भोजन

 

रांची: वैश्विक महामारी घोषित नोवेल कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देशव्यापी लॉकडॉउन जारी है. रांची जिले में लॉकडाउन के दौरान मुख्यमंत्री किचन से गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिल रही है.

रांची जिले के सभी 18 प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में चल रहे मुख्यमंत्री किचन के माध्यम से गरीब, असहायों को निशुल्क भरपेट भोजन मिल रहा है.

उपायुक्त रांची राय महिमापत रे के निर्देशानुसार जिले के सभी 305 पंचायतों में मुख्यमंत्री किचन का संचालन किया जा रहा है. लॉकडाउन के दौरान असहाय, गरीब, मजदूर और जरूरतमंदों के सामने भोजन की समस्या ना हो इस उद्देश्य से रांची जिला प्रशासन की ओर से यह पहल की गई है.

विभिन्न पंचायतों में संचालित 297 मुख्यमंत्री किचन से गरीबों का पेट भर रहा है.  इन सभी मुख्यमंत्री किचन के माध्यम से 14995 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया.

इन सभी केंद्रों पर भोजन वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी अनुपालन किया जा रहा है ताकि वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों को सफलता मिल सके. जरूरतमंदों के बीच कम से कम 3 फीट की दूरी निर्धारित कर उन्हें भोजन वितरित किया जा रहा है.

संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी /अंचल अधिकारी द्वारा नियमित अंतराल पर इन केन्द्रों द्वारा किए जा रहे भोजन वितरण का निरीक्षण भी किया जा रहा है. अधिकारी भोजन वितरण के साथ भोजन की गुणवत्ता और सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन का भी ध्यान रख रहे हैं.

आपको बताएं कि लॉकडाउन अवधि में उत्पन्न परिस्थितियों से प्रभावित गरीब व असहाय/निर्धन परिवारों तथा बाहर के मजदूरों के सामने भोजन की समस्या न हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उपायुक्त ने दिया हिंदपीढ़ी इलाके के राशन दुकानों को बंद रखने का आदेश

Next Post

आकस्मिक खाद्यान्न निधि कोष से 2130 लोगों को मिला लाभ

Next Post
आकस्मिक खाद्यान्न निधि कोष से 2130 लोगों को मिला लाभ

आकस्मिक खाद्यान्न निधि कोष से 2130 लोगों को मिला लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d