BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में मॉनसून से मिली बड़ी राहत, अगले चार दिनों तक होगी झमाझम बारिश

चार जिलों को छोड़ कर सभी जिलों में अब तक सामान्य बारिश

by bnnbharat.com
June 26, 2020
in Uncategorized
झारखंड में मॉनसून से मिली बड़ी राहत, अगले चार दिनों तक होगी झमाझम बारिश

झारखंड में मॉनसून से मिली बड़ी राहत, अगले चार दिनों तक होगी झमाझम बारिश

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में इस वर्ष मॉनसून अपने निर्धारित समय से दो दिन पहले ही पहुंचा और एक पखवाड़े के दौरान हुई अच्छी बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है. राज्य के 24 में से 20 जिलों में लगभग सामान्य बारिश हुई है और आने वाले समय में भी अच्छी बारिश की उम्मीद की गयी है.

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ.एस.डी. कोटाल ने बताया कि देवघर, पाकुड़, खूंटी और गुमला जिले जिले को छोड़ कर सभी जिलों में अब तक सामान्य बारिश हुई है. उन्होंने मौसम पूर्वानुमान के संबंध में बताया कि आगामी 30 जून तक राज्य के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश होगी. उन्होंने 27 से 29 जून तक राज्य के विभिन्न स्थानों पर बारिश के दौरान वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की है और सभी लोगों से सचेत रहने की अपील की है.

राज्य में 25 जून तक औसत से 11 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है. इस दौरान सामान्य रूप से सूबे में 147 मिमी बारिश होती है, लेकिन इससे अधिक 162 मिली बारिश हो चुकी है. लंबे समय तक सुखाड़ की चपेट में रहने वाले पलामू प्रमंडल के तीन जिलों लातेहार, पलामू और गढ़वा जिले में भी इस वर्ष अब तक रिकॉर्ड बारिश हुई है.

पलामू जिले में सामान्य से रिकॉर्ड 151 प्रतिशत बारिश हुई, वहीं लातेहार में भी सामान्य से 87 प्रतिशत अधिक और गढ़वा में 92 प्रतिशत अधिक बारिश हुई. यह इलाका अधिकांश वर्षां में सुखाड़ की चपेट में रहा है. दूसरी तरफ चार जिलों देवघर, पाकुड़, खूंटी और गुमला में औसत से काफी कम बारिश अब तक हुई. देवघर में सामान्य से 79 प्रतिशत कम, पाकुड़ में 52 प्रतिशत, गुमला में 49 प्रतिशत और खूंटी में 22 प्रतिशत कम बारिश हुई है. इसके अलावा भी कुछ अन्य जिलों में 4 से लेकर 19 प्रतिशत कम बारिश अब तक रिकॉर्ड की गयी है, लेकिन आने वाले समय में इस कमी पूरा हो जाने की संभावना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना काल में उभरता कला स्वर, लाइव पोट्रेट्स ने किया आकर्षित

Next Post

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी वरीयता सूची पर 30 जून तक दे सकते हैं आपत्ति

Next Post
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी वरीयता सूची पर 30 जून तक दे सकते हैं आपत्ति

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी वरीयता सूची पर 30 जून तक दे सकते हैं आपत्ति

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d