BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पीएम जन औषधि केंद्र से लॉकडाउन में मिली बड़ी राहत

by bnnbharat.com
April 13, 2020
in समाचार
पीएम जन औषधि केंद्र से लॉकडाउन में मिली बड़ी राहत

पीएम जन औषधि केंद्र से लॉकडाउन में मिली बड़ी राहत

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोरोना महामारी को लेकर उत्पन्न देशव्यापी लॉकडाउन के बीच जहां सभी दवा दुकानों को मुक्त रखा गया है. वहीं इस दौरान प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से भी लोगों को बड़ी राहत मिली है.

राजधानी रांची के अलावा राज्य के विभिन्न हिस्सों में अवस्थित जन औषधि केंद्र से लोगों को सस्ती दर पर दवाएं मिलने का सिलसिला जारी है. लॉकडाउन की अवधि में प्रधान मंत्री भारतीय जन औषधि योजना अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सूचनात्मक पोस्ट के माध्यम से जागरूकता भी पैदा कर रही है, ताकि लोगों को कोरोना वायरस से बचने में मदद मिल सके.

केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्यमंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा है कि वर्तमान कठिन परिस्थितियों में भी प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र में लोग कोरोना वॉरियर्स के रूप में काम कर रहे हैं और देश की सेवा कर रहे हैं.

एक ट्वीट में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि देश भर में 6300 जनऔषधि केंद्रों पर सस्ती दवाएं उपलब्ध हों. उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान स्थिति से निपटने के लिए इनके गोदाम युद्धस्तर पर दिन-रात काम कर रहे हैं. देश भर में कोविड-19 महामारी फैलने के कारण लॉकडाउन के दौरान, प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्रों के फार्मासिस्ट देश के आम नागरिकों को सस्ती कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं की आपूर्ति कर रहे हैं.

जबकि वर्तमान में देश भर के 726 जिलों में 6300 से अधिक पीएम जनऔषधि केंद्र कार्य कर रहे हैं. प्रधान मंत्री भारतीय जनऔषधि योजना भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग द्वारा शुरू की गई है. जिसका उद्देश्य गुणवत्ता वाली और सस्ती स्वास्थ्य सेवा सभी को प्रदान करना है.

सस्ती दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए, गुरुग्राम में एक केंद्रीय गोदाम, गुवाहाटी और चेन्नई में दो क्षेत्रीय गोदाम और लगभग 50 वितरक अपनी पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं.

दवाओं की आपूर्ति को नियंत्रित करने के लिए एसएपी आधारित एक मजबूत बिक्री केंद्र सॉफ्टवेयर स्थापित किया गया है. आम जनता के लिए मोबाइल एप्लिकेशन “जन औषधि सुगम” भी उपलब्ध है.

ताकि वे अपने निकटतम जन औषधि केंद्र का पता लगा सकें और उनकी कीमत तथा उपलब्धता जान सकें. यह ऐप गूगल प्लेट स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सज्जन वर्मा ने कहा, 90 लाख उपभोक्ताओं का बिजली बिल माफ करें मुख्यमंत्री

Next Post

सभी राहत शिविरों में आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश

Next Post
सभी राहत शिविरों में आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश

सभी राहत शिविरों में आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d