BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विधायक की बेटी साक्षी से शादी करने वाले अजितेश को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

by bnnbharat.com
July 14, 2019
in समाचार
विधायक की बेटी साक्षी से शादी करने वाले अजितेश को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
Share on FacebookShare on Twitter

बेटी के लगाए आरोपों के बाद अपने बिंदास और बेधड़क अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल बागी अपने घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। हालांकि उनके करीबी लोगों का घर और कार्यालय पर जमावड़ा लगा है। वहीं विधायक की बेटी से शादी करने वाले अजितेश को लेकर चौंकाने वाला खुलासा है। पड़ोसियों के खुलासे के बाद हर कोई हैरान है।

टीवी चैनलों का रुख शनिवार को वीर सावरकर नगर नाम की उस कॉलोनी की ओर भी रहा जहां अजितेश उर्फ अभि का घर है। टीवी चैनलों से बातचीत के दौरान अजितेश के पड़ोसियों ने ही उसके चरित्र पर सवाल उठाए। इंजीनियर एके सिंह समेत कई लोगों का कहना था कि अजितेश नशे का आदी है और कॉलोनी में काफी दबंग तरीके से रहता था। कई लोगों से उसने मारपीट की थी तो रुतबा कायम करने के लिए अक्सर पिस्टल और नीली बत्ती लगी गाड़ी के साथ अपने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर चुका था।

पड़ोसियों का कहना था कि कॉलोनी में ही अजितेश पर लड़कियों से छेड़खानी करने के कई बार आरोप लगे, थाने में भी ये मामले पहुंचे। एक मामले में मारपीट के बाद अजितेश ने तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट भी लिखाई थी। पड़ोसियों के आरोपों पर अजितेश और उसके पिता हरीश कुमार से फोन पर कई बार बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनके फोन पर कॉल ही रिसीव नहीं हुई। साक्षी के फोन पर भी घंटी जाती रही, लेकिन उसने भी फोन नहीं उठाया।

भाजपा विधायक राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल ने कहा कि लड़के अजितेश उर्फ अभि की कुछ साल पहले भोपाल के एक परिवार की लड़की से इंगेजमेंट हुई थी लेकिन अजितेश के विवादित होने और ज्यादा दहेज मांगने की वजह से यह इंगेजमेंट टूट गई। उन्हों अजितेश के इस इंगेजमेंट कार्यक्रम के फोटोग्राफ भी दिखाए। कहा, उसका चाल चलन बहुत पहले से ही ठीक नहीं है।

शनिवार को भी विधायक राजेश मिश्रा के आशियाना कॉलोनी स्थित अपने कार्यालय पर आम लोगों और मीडिया वालों के बीच घिरे रहे। सांसद धर्मेंद्र कश्यप भी उनसे मिलने पहुंचे। विधायक राजेश मिश्रा ने सांसद धर्मेंद्र कश्यप से तो कुछ देर बात की लेकिन बाकी लोगों से हाथ जोड़कर निवेदन करते नजर आए कि वह इस मुद्दे पर और कोई बात नहीं करना चाहते।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विदेशी यूरेनियम देश की सुरक्षा के लिए हो सकता है खतरा, आयात पर कोटा लागू नहीं : डोनाल्ड ट्रंप

Next Post

BJP राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह की मुलाकात

Next Post
BJP राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह की मुलाकात

BJP राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह की मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d