BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बड़ा घोटाला: सरस्वती एविएशन अकादमी में बिना एडमिशन ही हजम कर लिया छात्रों की स्कॉलरशिप का पैसा

by bnnbharat.com
February 14, 2021
in समाचार
बड़ा घोटाला: सरस्वती एविएशन अकादमी में बिना एडमिशन ही हजम कर लिया छात्रों की स्कॉलरशिप का पैसा
Share on FacebookShare on Twitter

सुल्तानपुर: यूपी के सुल्तानपुर जिले में स्कॉलरशिप घोटाला का बड़ा मामला सामने आया है. अमहट स्थित सरस्वती एविएशन अकादमी में बिना एडमिशन किए ही पांच अनुसूचित छात्रों की स्कॉलरशिप राशि गबन कर ली गई है. मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है. फिलहाल अकादमी के संचालक पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

सरस्वती एविएशन अकादमी में युवाओं को पायलट बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है, लेकिन बीते दिनों यहां हुए एक खुलासे के बाद हड़कंप मचा हुआ है. इसी प्रशिक्षण केंद्र में गौरव, अर्जुन सिंह, आशुतोष भारती, राजाराम सागर और शुभम सोनकर नाम के छात्रों का सीसीएल पाठ्यक्रम में प्रवेश दिखाया गया, जबकि सच्चाई ये है कि इन छात्रों ने यहां कभी सीसीएल पाठ्यक्रम में प्रवेश ही नहीं लिया. इतना ही नहीं संस्थान ने समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश से आने वाली छात्रवृत्ति भी हजम कर ली. सीसीएल पाठ्यक्रम में एक छात्र को 28 लाख 72 हजार रुपये छात्रवृत्ति मिली थी. इस हिसाब से सरस्वती एविएशन अकादमी संस्थान ने पांच छात्रों के नाम पर एक करोड़ 43 लाख 60 हजार रुपए का गबन कर लिया.

केस दर्ज, जांच शुरू

निदेशालय समाज कल्याण ने बीते साल 20 नवंबर को समाज कल्याण विभाग सुल्तानपुर को पत्र भेजकर जानकारी दी और एफआईआर करवाने का निर्देश दिया. समाज कल्याण विभाग के अधिकारी ने 22 नवंबर को सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक को सरस्वती एविएशन अकादमी के संचालक पर मुकदमा दर्ज करने के लिये तहरीर दी. मामला गंभीर होता देख पुलिस कप्तान ने तत्काल सरस्वती एविएशन अकादमी के संचालक पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया. मामले को लेकर नगर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज हो गया है. जिलाधिकारी ने मामले में खिलाफ कठोर कार्यवाही की बात कही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दर्दनाक सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 13 की मौत, 4 घायल

Next Post

INDvsENG 2nd Test Day 2 : दूसरे दिन का खेल शुरू, पंत और पटेल क्रीज पर

Next Post
IND vs ENG 1st Test: भारत की जोरदार वापसी, इंग्लैंड को दो ओवर में लगातार दो झटके

INDvsENG 2nd Test Day 2 : दूसरे दिन का खेल शुरू, पंत और पटेल क्रीज पर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d