BNN DESK: सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने दिसंबर 2019 में 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ 109 रुपये का एक नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया था. इस प्लान को मिथ्रम प्लस के नाम से लॉन्च किया गया था.
इस प्लान में ग्राहकों को 5 जीबी डेटा और रोज 250 मिनट की वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाती थी. लेकिन अब कंपनी स्पेशल ऑफर के तहत 31 मार्च तक यूजर्स को डबल डेटा दे रही है. यानी बीएसएनएल 109 रुपये वाले इस प्लान के साथ आपको 10GB डेटा मिलेगा. लेकिन ध्यान दें कि यह एक सीमित अवधि की पेशकश है जो 31 मार्च, 2021 तक वैध है. वास्तव में, बीएसएनएल 1 अप्रैल से मिथ्रम प्लस प्लान को बंद करने वाला है.
बीएसएनएल 109 रुपये वाले प्लान के साथ 20 दिनों के लिए 10GB डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दे रहा है. यह प्लान उन ग्राहकों के लिए अच्छा रहता है जो सिर्फ अपने बीएसएनएल प्रीपेड नंबर को एक्टिव रखना चाहते हैं. फिर बता दें कि यह प्लान 31 मार्च, 2021 तक ही वैलिड रहेगा.
टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसएनएल 1 अप्रैल से 109 रुपये के रिचार्ज प्लान को हटा रहा है. कंपनी इस प्लान को क्यों हटा रही है इस बात कि जानकारी अभी नहीं मिली है. लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी अपने 106 और 107 रुपये वाले प्लान की सेल बढ़ाने के लिए ऐसा कर रही है.
BSNL के 106 रुपये वाले प्लान के साथ 3 जीबी मुफ्त डेटा, 100 मिनट मुफ्त वॉयस कॉल, 60 दिनों के लिए मुफ्त बीएसएनएल ट्यून्स का सब्सक्रिप्शन दे रही है. इस प्लान कि वैलिडिटी 100 दिन की है.

