BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रोजगार के मोर्चे पर बड़ा झटका, 6 साल में 90 लाख घटीं नौकरियां

by bnnbharat.com
November 3, 2019
in समाचार
रोजगार के मोर्चे पर बड़ा झटका, 6 साल में 90 लाख घटीं नौकरियां

रोजगार के मोर्चे पर बड़ा झटका, 6 साल में 90 लाख घटीं नौकरियां

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: रोजगार के मोर्चे पर पिछले 6 साल में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 6 साल में रोजगार के आंकड़ों में 90 लाख की गिरावट आई है. आजाद भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार है, जब रोजगार के मोर्चे पर इतना बड़ा झटका लगा है.

दरअसल यह रिपोर्ट अजीम प्रेम यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ सस्टेनेबेल इम्प्लॉयमेंट की तरफ से प्रकाशित की गई है. जिसमें कहा गया है कि साल 2011-12 से 2017-18 के बीच भारत में रोजगार के अवसरों में बड़ी गिरावट आई है.

इस रिपोर्ट को जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर संतोष मेहरोत्रा और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब में कार्यरत जेके परिदा ने तैयार किया है. इन दोनों के मुताबिक साल 2011-12 से 2017-18 के बीच कुल रोजगार में 90 लाख की कमी आई है.

इससे पहले सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) का सर्वे आया था. जिसमें कहा गया है कि मई से अगस्त के बीच करीब 40 करोड़ 49 लाख लोगों के पास नौकरियां थी. जबकि पिछले साल इसी दौरान 40 करोड़ 24 लाख लोगों के पास नौकरी थी. यानी CMIE के आंकड़े बताते हैं कि रोजगार के मोर्चे पर थोड़ा सुधार हुआ है.

सीएमआईई के आंकड़ों के मुताबिक त्रिपुरा, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में लोगों को नौकरियां ढूंढ़ने पर भी नहीं मिल रही हैं. त्रिपुरा में बेरोजगारी दर 23.3 फीसदी रिकॉर्ड की गई है.

वहीं CMIE की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत में बेरोजगारी दर अक्टूबर महीन में तीन साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है. आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने बेरोजगारी दर 8.5 फीसदी रही, जो कि अगस्त 2016 के बाद का सबसे उच्चतम स्तर है. यह इस साल सितंबर में जारी किए गए आंकड़ों से भी काफी ज्यादा है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लखनऊ: चोरों ने प्राचीन कालीबाड़ी मंदिर को बनाया निशाना

Next Post

सऊदी अरामको को IPO लिस्टिंग की हरी झंडी

Next Post
सऊदी अरामको को IPO लिस्टिंग की हरी झंडी

सऊदी अरामको को IPO लिस्टिंग की हरी झंडी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d