BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

by bnnbharat.com
February 2, 2021
in समाचार
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

नोएडाः हाल ही में नोएडा पुलिस के हाथों एक बड़ी सफलता लगी है, जहां नकली नोट छापने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इतना ही नहीं आरोपियों के पास से पुलिस ने कंप्यूटर, प्रिंटर तथा नकली नोट बनाने में प्रयोग होने वाले कागज, डाई आदि सामग्री भी जब्त की है. गौरतलब है कि इस दौरान मौके से जाली नोट भी जप्त किए गए हैं.

अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि रविवार रात गश्त पर निकली थाना फेस- 3 पुलिस को सूचना मिली कि बहलोलपुर गांव के पास बाजार में कुछ लोग नकली नोट भुनाने का प्रयास कर रहे हैं. 

उन्होंने बताया है कि सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां पर छापा मारा था. छापेमारी के दौरान पुलिस ने रजनीश नामक युवक को गिरफ्तार किया था और उसके पास से कुछ नकली नोट बरामद किए गए थे.

जिसके बाद पूछताछ के दौरान रजनीश ने बताया है कि वह अपने साथी रामप्रताप तथा सुरजीत के साथ मिलकर नकली नोट छापता है. उन्होंने बताया है कि रजनीश से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके ठिकाने पर छापा मारा था और वहां से राम प्रताप तथा सुरजीत को गिरफ्तार किया गया था. फिलहाल तीनों ही हिरासत में है. मौके से कुछ नोट भी बरामद किए है.

अपर पुलिस आयुक्त ने बताया है कि रजनीश, रामप्रताप, और सुरजीत की निशानदेही पर पुलिस ने 29,900 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं. इसके अलावा कंप्यूटर, प्रिंटर तथा नकली नोट बनाने में प्रयोग होने वाले कागज, डाई आदि सामग्री भी जब्त की गई है.

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे काफी दिनों से नकली नोट छापने का काम कर रहे थे.पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनके तार कहां-कहां से जुड़े हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही किसानों के मुद्दे पर जमकर हंगामा, कार्यवाही स्थगित

Next Post

दर्दनाक: सूखी नदी में घर-घर खेल रहे थे 3 भाई, जमीन धंसने से मौत

Next Post
दर्दनाक: सूखी नदी में घर-घर खेल रहे थे 3 भाई, जमीन धंसने से मौत

दर्दनाक: सूखी नदी में घर-घर खेल रहे थे 3 भाई, जमीन धंसने से मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d