BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बड़ी सफलता: अब एक मिनट में ही कोरोना संक्रमण का चलेगा पता

by bnnbharat.com
October 21, 2020
in समाचार
भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 हजार के पार, 1326 की मौत, 11010 हुए ठीक
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को कम करने की दिशा में विज्ञानियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. सिंगापुर के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा ब्रीथ टेस्ट विकसित किया है जो एक मिनट के भीतर संक्रमण का पता लगा सकता है. इसकी खासियत को देखते हुए सिंगापुर के स्वास्थ्य अधिकारी बड़े स्तर पर इसके इस्तेमाल की योजना बना रहे हैं.

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर (एनयूएस) के शोधकर्ताओं ने कहा कि इस टेस्ट के लिए व्यक्ति को एक डिस्पोजेबल माउथपीस में जोर से फूंक मारनी होती है जो सैंपल एकत्र करने वाली मशीन से जुड़ा रहता है. इसके जरिये व्यक्ति की सांसों में वाष्पशील कार्बनिक यौगिकों (वीओसी) का 90 फीसद सटीक पता लगाया जा सकता है.

एक बयान में शोधकर्ताओं ने कहा है कि मुंह से हवा निकलने के बाद एक स्पेक्ट्रोमीटर में एकत्र होती है और वहां मशीन लर्निग के जरिये उसका विश्लेषण कर यह पता लगाया जाता है कि उसमें कोरोना वायरस के तत्व तो मौजूद नहीं हैं.

खास बात यह है कि अपना निष्कर्ष निकालने में मशीन एक मिनट से भी कम समय लेती है. यूनिवर्सिटी ने एक बयान में कहा है कि नई तकनीक एनयूएस के स्टार्ट-अप ब्रीथोनिक ने विकसित की है, जो संक्रमण की पहचान के लिए तेजी और सुविधाजनक समाधान प्रदान करता है.

ब्रीथोनिक के सीईओ डॉ. जिया जुनान ने कहा, ‘वीओसी लगातार मानव कोशिकाओं में विभिन्न जैव रासायनिक प्रतिक्रियाओं द्वारा निíमत होते हैं. विभिन्न प्रकार की बीमारियों के कारण इसमें विशिष्ट परिवर्तन होते हैं, जिसके परिणामस्वरूप किसी व्यक्ति की सांस की प्रोफाइल में भी परिवर्तन होते रहते हैं. इस तरह सार्स-सीओवी -2 के कारण होने वाली कोरोना जैसी बीमारियों के लिए इन्हें मार्कर के रूप में मापा जा सकता है.’

https://bnnbharat.com/criminals-shot-lawyer-in-broad-daylight/
https://bnnbharat.com/revealed-air-pollution-leads-to-premature/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

9 नवंबर को मेरे जन्मदिन पर लालू प्रसाद की रिहाई और नीतीश की विदाई तय: तेजस्वी

Next Post

डॉ. अजय कुमार के अनुशंसा पर गरीब परिवार को अस्पताल बिल में ₹ 25000 की मिली छूट

Next Post
डॉ. अजय कुमार के अनुशंसा पर गरीब परिवार को अस्पताल बिल में ₹ 25000 की मिली छूट

डॉ. अजय कुमार के अनुशंसा पर गरीब परिवार को अस्पताल बिल में ₹ 25000 की मिली छूट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d