BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रवासी मजदूरों को बड़ा सहारा, किसान, गरीब और स्ट्रीट वेंडर की पीड़ा को कम करने का प्रयास: दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
May 14, 2020
in समाचार
प्रवासी मजदूरों को बड़ा सहारा, किसान, गरीब और स्ट्रीट वेंडर की पीड़ा को कम करने का प्रयास: दीपक प्रकाश

प्रवासी मजदूरों को बड़ा सहारा, किसान, गरीब और स्ट्रीट वेंडर की पीड़ा को कम करने का प्रयास: दीपक प्रकाश

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आज वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण एवं वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के द्वारा प्रवासी मजदूरों, किसानों, स्ट्रीट वेंडरों के लिये घोषित राहत पैकेज का स्वागत करते हुए केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया है.

प्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार ने इस वैश्विक कोरोना संकट में सबका विश्वास भी हासिल किया है, साथ ही सबकी चिंता भी की है. केंद्र सरकार द्वारा 20लाख करोड़ के घोषित राहत पैकेज में सबकों संबल प्रदान करते हुए फिर से राष्ट्र निर्माण में खड़ा करने का प्रयास किया गया है.

यह पैकेज सिर्फ राहत ही नही देता बल्कि देश के गरीब, मजदूर, किसान, श्रमिक, उद्योग, मध्यमवर्ग सभी को निराशा से बाहर निकालकर आत्म विश्वास भरने वाला है.

उन्होंने कहा कि आज प्रवासी मजदूरों, किसानों, गरीबों, स्ट्रीट वेंडरों के लिये घोषित पैकेज ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा साथ ही शहरी गरीब और फुटपाथ, ठेले, खोमचे से जीविकोपार्जन करने वाले परिवार लाखों की संख्या में लाभान्वित होंगे.

झारखंड जैसे राज्य में ऐसे गरीबों, मजदूरों की बड़ी संख्या निवास करती है. इसलिए यहां की राज्य सरकार को इनसे सबंधित राहत योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने का प्रयास करना चाहिये.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 3 करोड़ किसानों के लिये 4 लाख करोड़ के ऋण की सुबिधा उपलब्ध कराई है, साथ ही ब्याज की छूट पर सीमा को 31 मई तक बढ़ा दिया है. नाबार्ड द्वारा30 हजार करोड़ के ऋण की भी व्यवस्था किसानों केलिये सुनिश्चित की गई है.

इसके अतिरिक्त फसल खरीद केलिय 6700 करोड़ की सुविधा एक सराहनीय पहल है, जिसका किसानों को पूरा लाभ मिलेगा.
प्रवासी मजदूरों को मनरेगा स्किम से जोड़कर तुरंत रोजगार उपलब्ध कराना, शहरी मजदूरों को सस्ते किराये पर मकान उपलब्ध कराना, पीएम आवास स्किम से इसे जोड़ना, बिल्डर्स को ऐसे आवास बनाने के लिये प्रोत्साहित करना, मजदूरों के लिये न्यूनतम वेतन का प्रावधान, नियुक्ति पत्र की व्यवस्था, सीधा नियोक्ता द्वारा नियोजन का प्रावधान, कठिन कार्यों से जुड़े श्रमिकों के लिये ईएसआई का प्रावधान, ये सारे प्रयास अभूतपूर्व और ऐतिहासिक हैं.

प्रकाश ने कहा कि मजदूरी की क्षेत्रीय विषमता को भी केंद्र सरकार शीघ्र दूर करेगी. उन्होंने कहा कि मुद्रा शिशु लोन भी गरीबों के लिये वरदान साबित होगा.

इसके अतिरिक्त सेल्फ हेल्प ग्रुप की भूमिका भी इस कोरोना संकट में महत्वपूर्ण हुई है. गरीबों के बीच केंद्र सरकार की सहायता से खाना पहुचाने में यह ग्रुप काफी सार्थक सिद्ध हुआ है.

इनके माध्यम से केवल भोजन ही नहीं बल्कि देश में 3 करोड़ मास्क, 1.20 लाख लीटर सैनिटाइजर का वितरण भी किया गया है. केंद्र सरकार आनेवाले दिनों में और स्वयं सहायता समूह बनाएगी.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पथरगामा पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

Next Post

निजी स्कूलों के फीस पर है राज्य सरकार का गैर जिम्मेदाराना रवैया: चंद्रप्रकाश चौधरी

Next Post
निजी स्कूलों के फीस पर है राज्य सरकार का गैर जिम्मेदाराना रवैया: चंद्रप्रकाश चौधरी

निजी स्कूलों के फीस पर है राज्य सरकार का गैर जिम्मेदाराना रवैया: चंद्रप्रकाश चौधरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d