BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरना धर्म कोड का प्रस्ताव पारित करना सबसे बड़ा फैसला: रामेश्वर उरांव

by bnnbharat.com
December 29, 2020
in समाचार
हाईकोर्ट के आदेश से प्रभावित शिक्षकों का शिष्टमंडल रामेश्वर उरांव से मिला
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में एक वर्ष के कार्यकाल में तमाम विपरीत परिस्थितियों और वैश्विक कोरोना महामारी काल में भी हर वर्ग के हितों की सुरक्षा को लेकर कई कार्य किये गये, लेकिन एक काम ऐसा किया गया, जिसने दिलों को दिल से जोड़ने का काम किया. यह काम था सरना धर्म कोड को लेकर एक प्रस्ताव विधानसभा से पारित कराना. डॉ0 उरांव रांची के मोरहाबादी मैदान में सरकार के पहली वर्षगांठ पर आयोजित राजकीय समारोह को संबोधित कर रहे थे.

वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि एक वर्ष के कार्यकाल में सरकार ने सड़क, बिजली और अनाज देने का काम किया, कृषि ऋण माफ किया, इन योजनाओं से दिमाग को भले ही राहत मिला, लेकिन सरना धर्म कोड का प्रस्ताव विधानसभा से पारित होना दिलों को जोड़ने वाला काम था.

इस निर्णय के कारण आदिवासी बहुल इलाके में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार की भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही है, भविष्य में किसी भी सरकार बने, लेकिन लोग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कभी नहीं भुलेंगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस कदम से लोगों में यह धारणा बनी है कि यह सरकार जो कहती है वह करती है. उन्होंने कहा कि पूर्व में भी कई सरकारों ने सरना धर्म कोड का वायदा किया था, लेकिन उनसभी ने वादाखिलाफी की.

डॉ0 उरांव ने कहा कि एक साल में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, इसके बावजूद राज्य सरकार ने प्रवासी श्रमिकों को हवाईजहान, ट्रेन और बस से घर वापस पहुंचाने का काम किया, सभी को खाद्यान्न उपलब्ध कराने का काम किया. अब 15 लाख लोगों को राशन कार्ड से जोड़ रहे है. शेष बचे गये लोगों को भी सर्वव्यापी खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अनाज उपलब्ध कराया जाएगा.

उन्होंने बताया कि 2007 में जब केंद्र की यूपीए सरकार ने इस योजना को लागू किया था, तो वे भी सांसद के रूप में संसद में उपस्थित थे. यूपी सरकार ने आदिवासियों को वन भूमि का पट्टा देने का काम किया, पिछली सरकार ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन राज्य सरकार इस दिशा में प्रयासरत है, आज भी कई जिलों में वनपट्टा दिया जा  रहा है.

उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ गठबंधन सरकार को समर्थन दिया है, उन्हें कभी निराश नहीं होने दिया जाएगा, हेमंत सोरेन भविष्य में भी सदा मुख्यमंत्री बने रहे, इन्हीं कामनाओं के साथ डॉ. रामेश्वर उरांव ने अपने वक्तव्य को समाप्त किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पलामू जिले में 37 योजनाओं का हुआ उद्घाटन, 3 योजनाओं का हुआ शिलान्यास

Next Post

गठबंधन सरकार जो कहती है, वह करती है, यह सिद्ध हुआ: आरपीएन सिंह

Next Post
गठबंधन सरकार जो कहती है, वह करती है, यह सिद्ध हुआ: आरपीएन सिंह

गठबंधन सरकार जो कहती है, वह करती है, यह सिद्ध हुआ: आरपीएन सिंह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d