BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महेंद्र सिंह धोनी ने किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, खेलते रहेंगे IPL

by bnnbharat.com
August 16, 2020
in Uncategorized
महेंद्र सिंह धोनी ने किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, खेलते रहेंगे IPL
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से महेंद्र सिंह धोनी ने लिया संन्यास. धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर सन्यास का ऐलान किया और लिखा कि 15 Aug 2020 7:29 PM से रिटायर समझा जाए. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धौनी ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से सन्‍यास ले लिया है. महेंद्र सिंह धौनी ने भारतीय टीम को दो वर्ल्‍ड कप समेत कई ट्रॉफियां दिलाई है. उनका क्रिकेट कैरियर शानदार रहा. अचानक से 74वें स्‍वतंत्रता दिवस के दिन महेंद्र सिंह धौनी ने बड़ी घोषणा कर दी. इससे उनके प्रशंसकों में मायूसी देखी जा रही है.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. अब भारतीय क्रिकेट टीम के लिए धोनी खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे. हालांकि एमएस धोनी आईपीएल खेलते रहेंगे. ऐसे में उनके प्रशंसक आईपीएल में धोनी को खेलते हुए देख सकते हैं.

महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम में पोस्ट कर खुद के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है. अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एमएस धोनी ने लिखा है, ‘आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद. आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए.’ अपने इस पोस्ट के साथ ही धोनी ने एक वीडियो भी शेयर किया है.

39 वर्षीय एमएस धोनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास का ऐलान कर चुके थे. हालांकि वनडे और टी-20 में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बने हुए थे. लेकिन अब धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. धोनी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान भी रह चुके हैं. साथ ही धोनी के नाम कई बड़े कीर्तिमान भी दर्ज हैं.

बता दें कि एमएस धोनी ने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. धोनी ने अब तक 90 टेस्ट मैच खेले हैं. इसके अलावा 350 एकदिवसीय और 98 टी-20 मुकाबलों में उन्होंने भारत का नेतृत्व किया है. टेस्ट मैचों में धोनी ने 6 शतक लगाए हैं तो वहीं वनडे में धोनी के नाम 10 शतक दर्ज हैं.

महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर जाने जाते हैं. माही सबसे सफल भारतीय विकेटकीपर भी हैं. उन्होंने टेस्ट में 294, वनडे में 444 और टी-20 में 91 शिकार अपने नाम किए हैं. इसके अलावा अपनी कप्तानी में धोनी ने भारत को साल 2011 में फिर से विश्व विजेता भी बनाया था. इसके अलावा 2007 में धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने टी20 विश्वकप अपने नाम किया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ द्वारा मास्क एवमं होमियोपैथी दवाई आर्सेनिक अल्ब का वितरण

Next Post

पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान की हालत गंभीर

Next Post
पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान की हालत गंभीर

पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान की हालत गंभीर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d