BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार: एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने की आत्महत्या

by bnnbharat.com
March 13, 2021
in समाचार
बिहार: एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने की आत्महत्या
Share on FacebookShare on Twitter

पटनाः  बिहार के सुपौल जिले (के राघोपुर थाना अंतर्गत गद्दी गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने शनिवार को बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों का दल घटनास्थल का मुआयना कर रहा है. मृतकों की शिनाख्त मिश्रीलाल साह (50), उनकी पत्नी (44) , दो बेटियों और नौ वर्ष के एक पुत्र के रूप में की गई है.

क्षेत्र में चर्चा है कि आॢथक तंगी से परेशान होने के कारण मिश्रीलाल ने अपने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर ली है. इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि मिश्रीलाल कोयला बेचकर जीवकोपार्जन करते थे और उनकी बड़ी लड़की ने करीब ढाई साल पहले अंतरजातीय विवाह किया था, जिसके बाद परिवार गांव के लोगों से और रिश्तेदारों से अलग-थलग रहने लगा था.

मिली जानकारी के मुताबिक पूरा मामला राघोपुर थाना इलाके गद्दी वार्ड नंबर चार का है. कमरे से बदबू आने पर परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, ये घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही. लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला. फिर आस-पास के लोगों के साथ मिल उन्होंने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की. लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने पुलिस को फोन किया.

जिसके बाद पुलिस के आने पर कमरे का गेट तोड़ा गया, तब अंदर का हाल देखकर हर कोई सन्न रह गया. पुलिस को कमरे में सभी पांचों सदस्यों के शव फंदे से लटके हुए मिले. पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और तुरंत ही मामले की जांच शुरू की. पूरे मामले पर सुपौल के एसपी मनोज कुमार का कहना है कि टीम जांच के लिए गई है. मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है. पांचों की पहचान शिनाख्त मिश्रीलाल साह (50), उनकी पत्नी (44) , दो बेटियों और नौ वर्ष के एक बेटे का के तौर पर किया गया.

बता दें कि ऐसा ही मामला झारखंड के कतरास से सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने पति को डराने के चक्कर में अपनी जान गवा दी. दरअसल ये घटना कतरास के रामकनाली फिल्टर प्लांट के समीप आवास में शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे घटी जब एक महिला ने पति को डराने के लिए बेटी से सुसाइड का वीडियो बनवा रही थी इस दौरान महिला तारा देवी (36 वर्ष) के साथ दर्दनाक हादसा हो गया और अचानक उसकी जान चली गई.

मृतका की जो सात वर्षीय बेटी नेहा वीडियों बना रही थी उसने बताया कि उसके दूसरे पिता मनोज महतो गुरुवार की शाम को आए थे उस दौरान इसके पिता और उसकी मां तारा के बीच भरण-पोषण के खर्च को लेकर झगड़ा हुआ था. ऐसे में पति के खर्च देने से इनकार करने पर तारा ने अपने पति को उसको बुरे परिणाम की धमकी दी थी और शुक्रवार की सुबह तारा ने मां संतोषी की पूजा की और अपने पति मनोज को विडियो भेजने के लिए बेटी को वीडियो बनाने को कहा.

तारा ने घर की छत में लगी पाइप में साड़ी के सहारे फांसी लगाने का नाटक करने लगी, तभी अचानक पैर के नीचे से बाल्टी खिसक गई और वह फंदे से लटक गई, इससे जिसके कारण उसकी मौत हो गई. घटना के बाद बेटी जोर-जोर से चिल्लाने लगी. उसके चिल्लाने की आवाज सुन कर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को घटना की जानकारी दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शहर को ईको-फ्रेंडली बनाये जाने पर किया गया विमर्श

Next Post

हरिद्वार में एक अप्रैल से लगेगा कुंभ मेला

Next Post
हरिद्वार में एक अप्रैल से लगेगा कुंभ मेला

हरिद्वार में एक अप्रैल से लगेगा कुंभ मेला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d