BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार : चलती ट्रेन में बैंककर्मी को चाकू घोंपा, अस्पताल में मौत

by bnnbharat.com
June 27, 2019
in Uncategorized
बिहार : चलती ट्रेन में बैंककर्मी को चाकू घोंपा, अस्पताल में मौत

Bihar: A banker in a moving train knives, dies in hospital

Share on FacebookShare on Twitter

लखीसराय, 27 जून : बिहार में मध्य-पूर्व रेलवे के गया-किउल रेलखंड पर बदमाशों ने चलती ट्रेन में एक बैंककर्मी पर चाकू से हमला किया और फरार हो गए। बैंक कर्मी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया, “जमुई में कैनरा बैंक में पीओ के पद पर कार्यरत मिलिंद कुमार मधुकर (28) बुधवार की रात गया में एक विभागीय बैठक में हिस्सा लेकर गया-जमालपुर फास्ट पैसेंजर से किउल वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सिरारी-लखीसराय स्टेशन के बीच अपराधियों ने उन्हें चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।”

बैंककर्मी घायल अवस्था में लखीसराय स्टेशन पर उतरकर स्वयं सदर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी मौत अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हुई।

Also Read This:- बिहार : छेड़खानी के विरोध पर मां-बेटी का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया

घटना से नाराज लोगों ने लखीसराय में सदर अस्पताल के निकट सिकंदरा-लखीसराय मुख्य पथ को जाम कर दिया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।

लखीसराय के सहायक पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मिलिन्द के पिता बेतिया के एक कॉलेज में कार्यरत हैं। उनके परिजनों कहना है कि अगर सही समय पर इलाज हो जाता, तो शायद मिलिन्द की मौत ना होती।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार : छेड़खानी के विरोध पर मां-बेटी का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया

Next Post

सोरेन परिवार को सोहराय भवन खाली कर राजू उरांव जैसे गरीब को सौंप देना चाहिए , और झारखंड के आदिवासियों से माफी मांगना चाहिए – दीनदयाल बरनवाल

Next Post
सोरेन परिवार को सोहराय भवन खाली कर राजू उरांव जैसे गरीब को सौंप देना चाहिए , और झारखंड के आदिवासियों से माफी मांगना चाहिए – दीनदयाल बरनवाल

सोरेन परिवार को सोहराय भवन खाली कर राजू उरांव जैसे गरीब को सौंप देना चाहिए , और झारखंड के आदिवासियों से माफी मांगना चाहिए - दीनदयाल बरनवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d