बिहार: कोरोना वायरस महामारी से इन दिनों भारत समेत दुनिया के कई देश जूझ रहे हैं. वहीं बिहार के गवर्नर हाउस में लगभग 20 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाये गये है, जिससे गवर्नर हाउस में हड़कंप मच गया.
बता दें कि बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, उनकी पत्नी और मां भी कोरोना पांजिटिव पायी गयी है. इसके पहले पार्टी 75 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं. भाजपा प्रदेश कार्यालय को सील किया जा चुका है.
जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक संक्रमण के कुल केस 936181 हो गए हैं. इनमें एक्टिव केस 319840 है. संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 592032 हो गई है. वहीं मौत का कुल आंकड़ा बढ़कर 24309 हो गया है.

