BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार विधानसभा चुनाव: RJD ने 12 तो BJP ने 3 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

by bnnbharat.com
October 24, 2020
in समाचार
बिहार विधानसभा चुनाव: RJD ने 12 तो BJP ने 3 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक जोड़-तोड़ के बीच टिकट को लेकर तमाम पार्टियों में रिश्ते बनते बिगड़ते रहे. इन सब के बीच चुनाव लड़ने का मन बना चुके नेताओं की मुसीबत तब बढ़ गई जब पार्टियों ने आपसी समझौते के तहत सीटों के बंटवारे कर लिए और आस लगाए नेता की सीट किसी और को चली गई. ऐसे में नेताओं का बागी होना स्वाभाविक सी बात थी और तब ये बागी कहीं विरोधी खेमा तो कहीं निर्दलीय मैदान में उतर गए और चुनाव लड़ने की इन्होने भी कर दी घोषणा. पार्टी के वरिष्ठो को ये बात नागवार गुजरी और तीसरे चरण को लेकर नाम वापसी के अंतिम घड़ी में पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे उन नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया. इस कड़ी में एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले तीन नेताओं को बाहर निकाला वहीं आरजेडी ने 12 नेताओं को निष्कासित कर दिया.

बीजेपी के निष्कासित नेता

एनडीए के खिलाफ चुनाव लड़ रहे और पार्टी विरोधी कार्य करने वाले अपने तीन नेतआों को बीजेपी ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. इनमें एक हैं बेगूसराय के पूर्व विधायक रामचंद्र राम जिनको एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के आरोप में पार्टी ने 6 साल के लिए निकाल दिया है वहीं छपरा के कामेश्वर सिंह मुन्ना और सिवाल के डॉ देवरंजन सिंह को भी एनडीए प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के आरोप में निष्कासित किया गया है. पार्टी ने आधिकारिक तौर पर ये कह रखा है कि दल विरोधी चुनाव लड़ने को अनुशासन के खिलाफ माना जाता है ऐसे में पार्टी अधिकृत है इन्हे दंडित करने के लिए.

आरजेडी के निष्कासित नेता

आरजेडी ने महागठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 12 नेताओं की अगले 6 साल तक के लिए सदस्यता रद्द कर दी है. पार्टी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जिन नेताओं को दल से निष्कासित किया गया है उनमें सहरसा के विधायक मो.जफर आलम, पूर्वी चंपारण के विधायक राजेश कुमार,मुजफ्फरपुर के विधायक सुरेन्द्र राय, गोपालगंज के मो. नेमतुल्ला, चंपारण के पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण. विधायक अंबिका सिंह यादव,लोक सभा प्रत्याशी कृष्ण कुमार यादव, औरंगाबाद के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र,प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र चंद्रवंशी, महासचिव गोपाल कृष्ण और चंदन यादव, नालंदा के कोषाध्यक्ष महेन्द्र यादव और नवादा के जिलाध्यक्ष प्रेम चौधरी की सदस्यता पार्टी ने 6 साल के लिए रद्द कर दिया है.

https://bnnbharat.com/state-congress-president-3/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अवैध लाॅटरी के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Next Post

ITR भरने की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ी

Next Post
सिर्फ 15 मिनट में आप स्वयं दाखिल कर सकते हैं ITR

ITR भरने की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d