BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा एलान, ऐसी है वर्तमान दलीय स्थिति

by bnnbharat.com
September 25, 2020
in समाचार
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा एलान, ऐसी है वर्तमान दलीय स्थिति
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: जिसका इंतजार था वो घड़ी आ गई जी हां आज दोपहर 12:30 बजे चुनाव आयोग दिल्ली में प्रेसवार्ता का आयोजन करने वाला है. इसमें बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया जाएगा. वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और महागठबंधन में सीट बंटवारा का मुद्दा अब भी उलझा हुआ है. एनडीए में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने गठबंधन को असमंजस में डाल दिया है.

लोजपा ने कहा है कि वह अपने ही गठबंधन के साथी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के उम्मीदवारों के खिलाफ उम्मीदवार उतारेगी. लोजपा के इस बयान के बाद जदयू ने तो प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन हाल ही में एनडीए में शामिल हुए हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) ने जदयू के पक्ष में लोजपा को घेर लिया. हम ने कहा, वो लोजपा उम्मीदवारों के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारेगी.
243 सीटों वाली बिहार विधानसभा के लिए भाजपा जदयू के बीच ही अभी सीट बंटवारे का कोई आखिरी फॉर्मूला तय नहीं हो पाया है. वहीं महागठबंधन में भी रोज फूट पड़ रही है. इन सब के बीच पटना पहुंचे कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, महागठबंधन बिहार में पूरी तरह से एकजुट है. सुरजेवाला जब मीडिया से महागठबंधन के एकजुट होने का दावा कर रहे थे, ठीक उसी समय महागठबंधन में शामिल रालोसपा की एक अहम बैठक चल रही थी.
इसमें पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन में उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा है और उनकी पार्टी को सम्मानजनक सीटें नहीं मिल रहीं है. उपेंद्र कुशवाहा के इस बयान ने साफ कर दिया कि वो कांग्रेस और राजद से नाराज हैं और एनडीए में उनका शामिल होना तय है.

243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में वर्तमान दलीय स्थिति:

एनडीए (कुल सीटें-130)
जदयू- 69
भाजपा– 54
लोजपा- 2
हम– 1
निर्दलीय– 4

महागठबंधन (कुल सीटें 101)
राजद– 73
कांग्रेस– 23 
सीपीआई (एमएल)– 3 
निर्दलीय- 1

अन्य 
एआईएमआईएम– 1
 खाली सीटें– 12

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Update India: कोरोना मरीजों की संख्या 58 लाख के पार, 92,290 लोगों की मौत

Next Post

टीका बनाने के लिए डब्ल्यूएचओ ने की रूस की सराहना

Next Post
कोरोना वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर, क्लिनिकल ट्रायल में उम्मीद जगी

टीका बनाने के लिए डब्ल्यूएचओ ने की रूस की सराहना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d