BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार विधानसभा चुनाव 2020

by bnnbharat.com
September 25, 2020
in समाचार
बिहार विधानसभा चुनाव 2020
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: कोरोना महामारी के बीच बिहार विधानसभा के लिए चुनावों की तारीखों का एलान हो गया है. चुनाव आयोग ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राज्य की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनावी शंखनाद कर दिया. राज्य में तीन चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण में 71 सीटों के लिए 28 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. दूसरे चरण में 94 सीटों के लिए तीन नवंबर को मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे. वहीं 78 सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा. वहीं 10 नवंबर को मतगणना होगी. आयोग ने इस बार चुनाव के लिए खास इंतजाम किए हैं. बता दें कि राज्य में पिछली बार पांच चरणों में चुनाव हुए थे.

पहले चरण का चुनाव- 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण का तीन नंवबर और तीसरा चरण का चुनाव सात नवंबर को होगा.

– तीसरे चरण में 15 जिलों में मतदान होंगे. इसमें 78 सीटों पर मतदान होंगे.

– दूसरे चरण में 17 जिलों में मतदान होंगे. इसमें  94 सीटों पर मतदान होंगे.

– पहले चरण में 16 जिलों में मतदान होंगे. 31, 000 मतदान केंद्रों पर मतदान डाले जाएंगे. इसमें 71 सीटों पर मतदान होंगे.

– तीन चरणों में होंगे चुनाव. 

– सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने पर कार्रवाई की जाएगी.

– उम्मीदवारों पर चल रहे मुकदमों की जानकारी सार्वजनिक करनी होगी.

– उम्मीदवारों के बारे में वेबसाइट पर जानकारी देनी होगी.

– नामांकन के लिए केवल दो लोग जा सकेंगे.

– सभी मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर रहेंगे.

– चुनाव प्रचार वर्चुअल होगा.

– आपराधिक प्रकरणों के बारे में अखबार में विज्ञापन देना होगा.

– नामांकन ऑनलाइन भी किया जाएगा.

– पांच से ज्यादा लोग घर जाकर प्रचार नहीं कर सकते.

– राज्य में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) इस घोषणा के साथ लागू हो गई है. एमसीसी दिशानिर्देशों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए आयोग पहले ही विस्तृत व्यवस्था कर चुका है.

– कोरोना संक्रमित मरीज मतदान के अंतिम घंटों में ही अपना वोट डाल सकेंगे. वे ऐसा स्वास्थ्य अधिकारियों की देखरेख में करेंगे.

– नामांकन में दो से ज्यादा वाहनों का उपयोग नहीं किया जा सकेगा.

– चुनाव प्रचार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आवश्यक होगा.

– मतदान के समय को एक घंटे के लिए बढ़ाया गया है. सुबह सात बजे से शाम के छह बजे तक मतदान होंगे. हालांकि, यह वामपंथी-प्रभावित क्षेत्रों पर लागू नहीं होगा.

– सात लाख सेनिटाइजर, छह लाख पीपीई किट और 46 लाख मास्क का इंतजाम किया गया है. छह लाख फेस शील्ड का इंतजाम किया गया है. 

– 29 नवंबर को बिहार विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है .

– राज्य में कुल वोटर सात करोड़ 18 लाख हैं जिसमें महिला वोटर तीन करोड़ 39 लाख हैं.

– एक बूथ पर एक हजार मतदाता ही वोट डाल सकेंगे.

– मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोरोना संकट की वजह से दुनिया के 70 देशों में चुनावों को टाल दिया गया.

– बिहार में कोरोना काल में सबसे बड़ा चुनाव.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जामताड़ा के साइबर क्रिमिनल्स की अब खैर नहीं, झारखंड में 26000 साइबर एक्सपर्ट युवाओं की फौज तैयार

Next Post

बिहार विधानसभा चुनाव: नीतीश होंगे एनडीए का चेहरा, महागठबंधन से तेजस्वी देंगे टक्कर

Next Post
बिहार में सब कुछ भगवान भरोसे, मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को किया बर्बाद: तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा चुनाव: नीतीश होंगे एनडीए का चेहरा, महागठबंधन से तेजस्वी देंगे टक्कर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d