BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार विधानसभा चुनाव: EC कर सकता है चुनाव प्रचार को लेकर गाइडलाइन्स जारी

by bnnbharat.com
August 18, 2020
in Uncategorized
बिहार विधानसभा चुनाव: EC कर सकता है चुनाव प्रचार को लेकर गाइडलाइन्स जारी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: चुनाव आयोग (ईसी) कोविड महामारी के बीच होने जा रहे बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के लिए दिशा-निर्देश जारी कर सकता है. चुनाव आयोग के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि अगले कुछ दिनों में जारी हाने जा रहे ये दिशा-निर्देश राजनीतिक दलों से प्राप्त फीडबैक पर आधारित होंगे.

बिहार में एक लाख से अधिक लोग संक्रमित

अधिकारियों ने लोगों को कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए मास्क लगाने, एक दूसरे से दूरी बनाकर रखने और अन्य एहतियाती उपाय करने के लिए कहा है. बिहार में एक लाख से अधिक इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. आयोग ने पिछले महीने राजनीतिक दलों से ‘अपने विचार एवं सुझाव भेजने को कहा था ताकि इस महामारी के दौरान उम्मीदवारों एवं राजनीतिक दलों के चुनाव प्रचार अभियान के लिए जरूरी दिशा-निर्देश तय किये जा सकें.’

डिजिटल चुनाव प्रचार का विरोध

समझा जाता है कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) जैसे राजनीतिक दलों ने विधानसभा चुनाव में ‘डिजिटल चुनाव प्रचार अभियान’ की अवधारणा का विरोध किया है. जुलाई में आयोग को सौंपे ज्ञापन में नौ विपक्षी दलों ने बिहार में भाजपा द्वारा शुरू किये गये डिजिटल अभियान पर यह कहते हुए प्रश्न उठाया था कि इससे समान मौके की धारणा प्रभावित होती है.

सामान्य चुनाव प्रचार की मांग

उन्होंने सामान्य चुनाव प्रचार अभियान की मांग की थी. जब यह सवाल किया गया कि क्या दिशा-निर्देश में डिजिटल और पारंपरिक चुनाव प्रचार के सम्मिश्रण का प्रस्ताव होगा तब एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दस्तावेज तय करते समय सभी बातों को ध्यान में रखा जाएगा. बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त होगा.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रक-कार की भीषण टक्कर में 3 की मौत, 2 घायल

Next Post

जंगल से गर्भवती फॉरेस्ट गार्ड समेत 3 लापता लोगों की मिली लाश

Next Post
पिता चला रहा था कार, सामने आ गई बेटी, मौत

जंगल से गर्भवती फॉरेस्ट गार्ड समेत 3 लापता लोगों की मिली लाश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d