BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार विधानसभा चुनाव: जेपी नड्डा ने बीजेपी नेताओं से की मुलाकात

by bnnbharat.com
November 6, 2020
in समाचार
विवादित बयान देने से बचें : जे. पी नड्डा
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: विधानसभा चुनाव के तीसरे व अंतिम चरण का चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी नेताओं के साथ गहन विमर्श किया. प्रदेश कार्यालय में लगभग एक घंटे तक वे बैठकर पार्टी के नेताओं के साथ प्रचार और दो चरण के संभावित परिणाम पर चर्चा की.

पार्टी नेताओं के अनुसार गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष ने दरभंगा के हायाघाट में चुनावी जनसभा की. इसके बाद उन्होंने दरभंगा के जाले में रैली को संबोधित किया. इसके बाद वे देर शाम पटना आए. प्रदेश कार्यालय आने के बाद वहां मौजूद पार्टी नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव के संभावित परिणाम पर विमर्श किया. 

पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव में पूरी मेहनत की है और उसका सकारात्मक परिणाम पार्टी के पक्ष में आएगा. लगभग एक घंटे तक उन्होंने कार्यालय में बैठक की. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने कहा कि कार्यालय में नेताओं के साथ बैठक के बाद वे बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता के घर गए. रात का खाना खाने के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए.  

तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का शोर थमा, मतदान कल

बिहार विधानसभा आम चुनाव के तीसरे व अंतिम चरण में 15 जिलों की 78 सीटों पर होने वाले मतदान को लेकर प्रचार का शोर थम गया. सभी दलों के नेताओं व उम्मीदवारों ने अपने पक्ष में मतदाताओं को गोलबंद करने के लिए गुरुवार को पूरी ताकत झोंक दी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, लोजपा चिराग पासवान सहित अन्य नेता पूरे दिन विभिन्न चुनाव क्षेत्रों में जनसभाओं में शामिल हुए. इस चरण वाले निर्वाचन क्षेत्रों में सात नवंबर को मतदान होगा. चार विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक और शेष 74 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा.

तीसरे चरण में 78 सीटों के लिए 1204 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा. इस चरण में 1094 पुरुष व 110 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इस चरण में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, विनोद नारायण झा, रमेश ऋषिदेव, नरेंद्र नारायण यादव, बीमा भारती, लक्ष्मेश्वर राय, खुर्शीद उफ फिरोज अहमद, वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी, पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान, शरद यादव की पुत्री सुभाषिनी यादव, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर, पूर्व सांसद लवली आनंद, अब्दुलबारी सिद्दिकी, शिवचंद्र राम, रमई राम सहित अन्य प्रमुख नेताओं के भाग्य का फैसला होगा.

https://bnnbharat.com/great-success-of-security-forces/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खराब सेहत के कारण अगले साल राष्ट्रपति पद छोड़ सकते हैं पुतिन: रिपोर्ट

Next Post

हाईकोर्ट में लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर आज सुनवाई की संभावना

Next Post
लालू यादव को पैरोल पर छोड़ने पर होगा विचार

हाईकोर्ट में लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर आज सुनवाई की संभावना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d