BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हर हाल में में होगा बिहार विधानसभा चुनाव

by bnnbharat.com
July 26, 2020
in Uncategorized
हर हाल में में होगा बिहार विधानसभा चुनाव

हर हाल में में होगा बिहार विधानसभा चुनाव

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: कोरोना काल में होने जा रहे बिहार विधानसभा चुनाव में अजीबो-गरीब नजारे देखने को मिलेंगे. बूथ पर तैनात पोलिंग ऑफिसर और कर्मचारी पीपीई किट पहने नजर आयेंगे तो ईवीएम का बटन अंगुली के बजाय टूथपिक से दबाया जायेगा. बूथ के बाहर गोल घेरे होंगे जिसमें शारीरिक दूरी बनाकर वोटर खड़े होंगे. चुनाव आयोग बिहार चुनाव के लिए कुछ ऐसे ही इंतजाम करने की तैयारी कर रहा है.

दरअसल कोरोना संक्रमण के बीच बिहार विधानसभा चुनाव को तय समय पर कराने को लेकर चुनाव आयोग ने शुक्रवार को माथा पच्ची की. इसमें ऐसे ही सुझाव निकल कर सामने आये. इसके बाद आयोग ने दिशानिर्देशों का मसौदा तैयार किया है. जानिये चुनाव आयोग बिहार में कोरोना काल में चुनाव कराने के लिए कौन से इंतजाम करने पर विचार कर रहा है.

  • -कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए मतदानकर्मी पीपीई किट पहन कर बैठेंगे
  • -ईवीएम का बटन दबाने के लिए अंगुली का इस्तेमाल नहीं होगा. वोटरों को टूथपिक से बटन दबाने को कहा जायेगा. या फिर बटन दबाने के लिए दस्तानों का इंतजाम किया जायेगा
  • -मतदान केंद्र के बाहर थर्मल स्कैनर लेकर मतदानकर्मी तैनात रहेंगे. थर्मल स्कैनर से टेम्परेचर चेक होने के बाद ही बूथ में वोटरों को प्रवेश करने दिया जायेगा
  • -वोटरों के बीच शारीरिक दूरी बनाये रखने के लिए बूथ पर गोल घेरे बनाये जायेंगे. वोटरों को उन्हीं घेरे में खडा होने को कहा जायेगा

उधर चुनाव आयोग ने बिहार के सभी सियासी दलों से चुनाव को लेकर 31 जुलाई तक अपनी राय देने को कहा है. आयोग ने इन बिंदूओं पर सभी दलों से राय मांगा है.

आयोग के सचिव एनटी भूटिया ने राजनीतिक दलों से 31 जुलाई तक इस मसौदे पर सुझाव मांगा है. सभी पार्टियों की राय जानने के बाद आयोग दिशानिर्देश जारी करेगा. मसौदे के मुताबिक सभी कर्मचारियों और चुनाव काम में लगे लोगों को मास्क और दस्ताना पहनना अनिवार्य होगा. सार्वजनिक स्थलों, चुनाव कार्यालयों और पोलिंग बूथों पर सामाजिक दूरी का पालन करना होगा.

राजनीतिक दल बडी रैली नहीं कर सकेंगे. चुनावी समय में किसी तरह के सामाजिक समारोह और धार्मिक आयोजनों पर पाबंदी रहेगी. स्क्रीनिंग सख्ती से होगी और भीड़ रोकने के लिए व्यापक नियंत्रण सिस्टम लागू किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तेतरिया की हालत भयावह, पीपरा ऐमन गांव के लोग विस्थापित

Next Post

लखीसराय में कोरोना कहर, आंकड़ा पहुंचा 652

Next Post
लखीसराय में कोरोना कहर, आंकड़ा पहुंचा 652

लखीसराय में कोरोना कहर, आंकड़ा पहुंचा 652

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d