Patna:- बिहार स्टेट बार कौंसिल और अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति ने आज पटना के ब्रजकिशोर स्मारक भवन में सम्पन्न अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के चौथे राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश कुमार शुक्ल , वरिष्ठ अधिवक्ता को अधिवक्ता रत्न से सम्मानित किया. यह सम्मान उन्हें अधिवक्ताओ के कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप देने और उनके हित लगातार 35 बर्षो से कार्य करने के लिए दिया गया.
इस अधिवेशन में बार कौंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्र, पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेन्द्र प्रसाद, बिहार सरकार के विधि और भू राजस्व मंत्री रामसूरत राय, बिहार स्टेट बार कौंसिल के चेयरमैन सह महाधिवक्ता ललित किशोर, बिहार स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मनाथ प्रसाद यादव, बिहार स्टेट बार कौंसिल के सदस्य विन्ध्य केसरी कुमार, रामचरित्र प्रसाद, पंकज कुमार, प्रेमनाथ ओझा, जितेंद्र नारायण सिन्हा, सहित सभी कौंसिल के सदस्यों ने शुक्ल को अधिवक्ता रत्न सम्मान से सम्मानित किया. शुक्ल के प्रयासों की सराहना की.
झारखंड स्टेट बार कौंसिल के चेयरमैन राजेन्द्र कृष्ण, बार कौंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य प्रशांत कुमार सिंह, श्री श्रीनाथ त्रिपाठी, सहित झारखंड स्टेट बार कौंसिल के अनेक सदस्यों ने शुक्ल को अधिवक्ता रत्न से सम्मानित होने पर बधाई दिया है तथा कहा है कि यह झारखंड के अधिवक्ताओ के लिए गौरव की बात है.

