BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Bihar Board 10th 2021: 10वीं का रिजल्‍ट जारी, ऐसे करें चेक…

by bnnbharat.com
April 5, 2021
in Uncategorized
Bihar Board Matric Result 2021: 5 अप्रैल को होगा रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार बोर्ड के 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं. नतीजों की घोषणा सोमवार दोपहर बाद की गई. शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने नतीजों की घोषणा की. हालांकि कोरोना के कारण किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन नहीं किया गया था.

ऐसे में कार्यक्रम का वेबकास्ट किया गया. बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस साल 78 फीसदी छात्र पास हुए हैं. पिछले साल कुल 80.59 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे.

बहरहाल, छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट onlinebseb.in और biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं. इससे पहले बिहार बोर्ड ने 26 मार्च को इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया था.

इंटर में कुल पास प्रतिशत 78.04 फीसदी रहा जो कि पिछले वर्ष (80.44 फीसदी) के मुकाबले 2.4 फीसदी कम है. आर्ट्स में 77.97 फीसदी, कॉमर्स में 91.48 फीसदी और विज्ञान में 76.28 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए.

इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कुल 16 लाख 84 हजार 466 स्टूडेंट शामिल हुए थे. इनमें आठ लाख 37 हजार 803 छात्राएं और आठ लाख 46 हजार 663 छात्र थे. बिहार बोर्ड की ओर से 10वीं परीक्षा की ‘आंसर की’ 20 मार्च 2021 को जारी कर दी गई थी.

बिहार बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट SMS से कैसे चेक करें

परीक्षा परिणाम आने के बाद ऐसा कई बार होता है जब वेबसाइट पर लोड बहुत बढ़ जाता है. ऐसे में नतीजे देखने में परेशानी होती है. हालांकि, आप चाहें तो बिना इंटरनेट इस्तेमाल किए एसएमएस के जरिए भी अपना नतीजा देख सकते हैं.

इसके लिए आपको अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाना होगा. यहां मैसेज में BSEB लिखकर बिना स्पेस दिए अपना रोल नंबर लिखें. ये फॉर्मेट कुछ इस प्रकार होगा- BSEBRollNumber. इतना लिखने के बाद आप 56263 पर एसएमएस भेज दें. नतीजे थोड़ी देर में आपके मोबाइल स्क्रिम पर होंगे.

बता दें कि साल 2020 में, कुल 13.20 लाख छात्रों ने बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा दी थी. कुल पास प्रतिशत 80.59 प्रतिशत रहा था. इस वर्ष पिछली बार से बेहतर रिजल्‍ट आने की उम्‍मीद है. हालांकि, इस सेशन में अधिकांश क्‍लासेज़ ऑनलाइन ही आयोजित की गई हैं.

जानकारी के अनुसार, बिहार बोर्ड ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बदलाव किया था. एग्‍जाम में 50 प्रतिशत सवाल मल्टिपल च्वाइस थे. हालांकि इससे बोर्ड को जल्‍द कॉपियां चेक करने और समय से रिजल्‍ट जारी करने में भी सहायता मिली.

वहीं रिजल्‍ट जारी होने के बाद कोई स्टूडेंट एक या दो विषय में फेल होता है, तो उसे कंपार्टमेंट एग्‍जाम देने का भी मौका रहता है. बिहार बोर्ड द्वारा कंपार्टमेंट एग्‍जाम का आयोजन मई या जून में किया जा सकता है. इसके अलावा ऐसे छात्र जो अपने स्‍कोर से संतुष्‍ट नहीं हैं, वे भी कंपार्टमेंट एग्‍जाम में शामिल होकर अपना स्‍कोर बेहतर कर सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अमेरिका की इस जेल में क्यो भड़के कैदी, जाने क्यो रात के समय खिड़कियां तोड़ बाहर फेंका सामान, लगाई आग

Next Post

कोविड टीकाकरण में US से आगे निकलने की होड़ में लगा चीन

Next Post
कोविड टीकाकरण में US से आगे निकलने की होड़ में लगा चीन

कोविड टीकाकरण में US से आगे निकलने की होड़ में लगा चीन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d