BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आज आएगा बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम

by bnnbharat.com
March 26, 2021
in समाचार
आज आएगा बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम
Share on FacebookShare on Twitter

पटनाः बिहार विद्यालयी शिक्षा समिति (बीएसईबी) आज यानी 26 मार्च 2021 को बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा. बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट onlinebseb.in, biharboardonline.bihar.gov.in व biharboardonline.comपर जारी किये जायेंगे. कक्षा 12वीं की परीक्षा देने वाले सभी स्टूडेंट्स आज अपने रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट से चेक कर सकेंगें.
स्टूडेंट्स को बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए उन्हें स्वयं के रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी. बोर्ड के अनुसार, शैक्षिक सत्र 2020-21 में इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए करीब साढ़े 13 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था. जिसमें से 7.03 लाख के करीब छात्र और 6.46 लाख के करीब छात्राएं शामिल हैं.

बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद, स्टूडेंट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट को क्लिक करें.
उसके बाद होमपेज पर Class 12th Result 2021 लिंक पर क्लिक करें.
क्लिक करने के बाद रिजल्ट के लिंक पर मांगे गए विवरण जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या अन्य किसी क्रेडेंशियल्स को भरकर लॉग इन करें.
लॉग इन करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा.

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा रिजल्ट 2021
बतादें कि कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद बिहार बोर्ड सप्लीमेंट्री की प्रक्रिया को शुरू होगी. बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 2021 को राज्य के अन्दर बनाए गए 1,443 परीक्षा केंद्रों पर 01 फरवरी से 13 फरवरी 2021 तक आयोजित हुई थी. जिसमें करीब 13 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.

विदित है कि देश के सभी बोर्डों में बिहार बोर्ड पहला बोर्ड है जिसने सबसे पहले 12 वीं की परीक्षा संपन्न करवाई तथा इसके नतीजे आज जारी करेगा. बिहार बोर्ड की परीक्षायें कोविड-19 के निर्देशों के अनुसार आयोजित की गई थी. बोर्ड की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार, परीक्षा के दौरान सभी स्टूडेंट्स और परीक्षा से जुड़े अन्य लोगों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Home Loan पर माफ होगी 6 EMI, बुजुर्गों के लिए LIC ने निकाली खास स्कीम

Next Post

प्रधानमंत्री ने पहली बार विदेश यात्रा के लिए किया नये वीवीआईपी विमान का इस्तेमाल

Next Post
प्रधानमंत्री ने पहली बार विदेश यात्रा के लिए किया नये वीवीआईपी विमान का इस्तेमाल

प्रधानमंत्री ने पहली बार विदेश यात्रा के लिए किया नये वीवीआईपी विमान का इस्तेमाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d