BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार : पैसे नहीं देने पर ठेकेदार को जिंदा जलाया

by bnnbharat.com
August 30, 2019
in समाचार
बिहार : पैसे नहीं देने पर ठेकेदार को जिंदा जलाया

Bihar: Burning contractor alive for not giving money

Share on FacebookShare on Twitter

गोपालगंज : बिहार के जल संसाधन विभाग के एक मुख्य अभियंता पर एक ठेकेदार को जलाकर मार देने का आरोप लगा है. इस मामले में गोपालगंज के एक थाने में मृतक के पुत्र के बयान पर गुरुवार की रात एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि गोपालंगज के राजेंद्र नगर मुहल्ला निवासी ठेकेदार रामाशंकर सिंह गुरुवार सुबह गंडक कॉलोनी स्थित जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता मुरलीधर सिंह के आवास गए थे. आरोप है कि वहीं उन्हें आग के हवाले कर दिया गया. ठेकेदार को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया, बाद में गोरखपुर में उनकी मौत हो गई.

Bihar: Burning contractor alive for not giving money

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक राशिद जमां ने बताया कि मृतक के पुत्र राणा प्रताप सिंह के बयान पर गुरुवार की रात नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं. दर्ज प्राथमिकी में मुख्य अभियंता मुरलीधर के अलावा चार लोगों को नामजद तथा तीन-चार अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है.

उन्होंने बताया कि ठेकेदार और जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता के बीच रुपए की लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था. उन्होंने कहा कि जिस कमरे में यह घटना हुई है, उसे सीलकर दिया गया है. घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.

सूत्रों के मुताबिक एक निर्माण कार्य में बकाया राशि भुगतान के लिए अभियंता रिश्वत की मांग कर रहे थे. इसी कारण दोनों में विवाद था. गोपालंगज के जिलाधिकारी अमित पराशर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

MP में बारिश का दौर फिर शुरू होने के आसार

Next Post

निशानेबाजी विश्व कप : संजीव राजपूत ने जीता रजत पदक

Next Post
निशानेबाजी विश्व कप : संजीव राजपूत ने जीता रजत पदक

निशानेबाजी विश्व कप : संजीव राजपूत ने जीता रजत पदक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d