बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस ने भाजपा की वर्चुअल रैली के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है. प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल के नेतृत्व में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता ने पटना सहित राज्य के कई जिलों में काले रंग के गुब्बारे उड़ाए एवं भाजपा की संवेदनहीनता के खिलाफ एलान-ए-जंग किया. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल ने कहा कि भाजपा मजदूरों की हत्यारी है. ज्योति और सुनीता के आंसुओं को पोछने और दर्द बांटने के बजाय भाजपा द्वारा चुनावी रैली करना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है. ज्ञात हो कि इस महामारी ने सबसे ज्यादा कष्ट बिहार प्रवासी श्रमिकों एवं मजदूरों को पहुंचाया है. लेकिन भाजपा ने इन्हें सड़कों पर लाकर भगवान भरोसे छोड़ दिया है. रमेश शाम में हिम्मत है. और सच में मजदूरों की हितैषी है तो उन मजदूरों के बीच जाकर दिखाएं बिहार की जनता ने इस डबल इंजन वाली सरकार का चैन खींचने का मन बना लिया है और यह वर्चुअल रैली भी उन्हें नहीं बचा पाएगी. इस अवसर पर सोशल मीडिया पर भी युवाओं का अभियान जमकर वायरल होता रहा लाखों कार्यकर्ता एवं आम लोगों ने अपना प्रोफाइल पिक्चर काला कर विरोध दर्ज किया। 13 साल तड़पता बिहार के नारे को बुलंद किया
इस मौके पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष कुमार रोहित, श्री कृष्ण हरि, मुकुल यादव, बिंदु यादव, साहिल सहित अनेकों युवा कांग्रेस शामिल थे.

