BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Bihar Corona Update: 24 घंटे में मिले 4,157 नए मामले, टूटा रिकॉर्ड

by bnnbharat.com
April 14, 2021
in समाचार
Corona Breaking: झारखंड में कोरोना का आंकड़ा पहुंचा 663, अभी अभी राज्य में 5 नए मरीज की पुष्टि
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब काफी तेज हो गई है. राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 4,157 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है, जो इस साल एक दिन में मिले मामलों में रिकॉर्ड है.

इसके साथ ही राज्य में इस साल पहली बार सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 20 हजार को भी पार कर गई है. राजधानी पटना में मंगलवार को सबसे अधिक 1,205 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है.

बिहार स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के पिछले 24 घंटे में 4,157 मामले सामने आए हैं जबकि इसी दौरान 1,047 लोग कोरोना से संक्रमणमुक्त भी हुए हैं. राज्य में अब तक 2.68 लाख से अधिक लोग कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं. फिलहाल राज्य में रिकवरी रेट 92.50 प्रतिशत है.

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,157 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 20,148 पहुंच गई है. इस बीच स्वास्थ्य विभाग जांच की गति को तेज करने में जुटा है. पिछले 24 घंटे के दौरान 93,523 नमूनों की जांच की गई.

मंगलवार को मिले नए मरीजों में पटना में सबसे अधिक 1,205 मामले सामने आए हैं. गया में 250, भागलपुर में 346, जहानाबाद में 175, मुजफ्फरपुर में 218, सारण में 171, सहरसा में 111, मुंगेर में 96, बेगूसराय में 93, रोहतास में 92 व पश्चिम चंपारण में 87 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई. राज्य में अब तक 1,630 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउन का खौफ: स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, रेलवे ने कहा- पैनिक न करें, ट्रेनें चलती रहेंगी

Next Post

पलायन कर रहे श्रमिकों के रहने और खाने की मुफ्त व्यवस्था करे सरकार – मायावती की मांग

Next Post
पलायन कर रहे श्रमिकों के रहने और खाने की मुफ्त व्यवस्था करे सरकार – मायावती की मांग

पलायन कर रहे श्रमिकों के रहने और खाने की मुफ्त व्यवस्था करे सरकार - मायावती की मांग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d