BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस बिहार में अपने जीतने वाले विधायकाें को राजस्थान और पंजाब भेजने की तैयारी में

by bnnbharat.com
November 9, 2020
in Uncategorized
कांग्रेस भवन में सीताराम केसरी की पुण्यतिथि मनायी गयी
Share on FacebookShare on Twitter

पटना:-बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले ही कांग्रेस ने विधायकों को एकजुट रखने की कोशिश शुरू कर दी है। पार्टी ने सभी उम्मीदवारों को निर्देश दिए हैं कि अगर चुनाव में जीत होती है, तो उन्हें फौरन वरिष्ठ नेताओं से संपर्क करना है। किसी भी तरह की आशंका से बचने के लिए कांग्रेस ने अपने विधायकों को राजस्थान और पंजाब भेजने की भी तैयारी कर ली है।
विधानसभा चुनाव में राजद-कांग्रेस गठबंधन को जीत का पूरा भरोसा है। एक्जिट पोल भी महागठबंधन की जीत की तरफ इशारा कर रहे हैं। इन सबके बावजूद कांग्रेस कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती। पार्टी ने समन्वय की जिम्मेदारी संभाल रहे केंद्रीय नेताओं को पटना भेज दिया है, ताकि चुनाव परिणाम के बाद पैदा हुई स्थिति से फौरन निपटा जा सके।
बिहार प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार झा कहते हैं कि सावधानी बेहद जरूरी है, क्योंकि जेडीयू-भाजपा अपनी सरकार बनाने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकते हैं। पार्टी को बिहार सहित कई राज्यों में पार्टी को टूट का सामना करना पड़ा है। बिहार में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पार्टी छोड़ चुके हैं। मध्य प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक सहित कई उदाहरण हैं।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पार्टी को टूट का डर इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि चुनाव के दौरान ऐसे नेताओं को टिकट दिया गया है, जो चुनाव से कुछ दिन पहले ही दूसरी पार्टियों से आए थे। ऐसे में ये लोग जेडीयू-भाजपा के खिलाफ लोगों की नाराजगी के चलते चुनाव जीतते हैं, तो ऐसे लोगों को एकजुट रखना जरूरी है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार के चुनावी परिणाम से पहले विराट कोहली और तेजस्वी यादव की पुरानी तस्वीर वायरल

Next Post

कार से 19 किग्रा की 10 चांदी की ईट व एक लाख नकद के साथ 3 गिरफ्तार

Next Post
अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़ , छिनतई गिरोह का एक सदस्य  गिरफ्तार

कार से 19 किग्रा की 10 चांदी की ईट व एक लाख नकद के साथ 3 गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d