BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार चुनाव 2020: राहुल-तेजस्वी आज एक साथ करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत

by bnnbharat.com
October 23, 2020
in समाचार
बिहार चुनाव 2020: राहुल-तेजस्वी आज एक साथ करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. इस बीच, वहीं महागठबंधन के सहयोगी दल भी प्रचार कर रहे हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के साथ संयुक्त रैली कर प्रचार की शुरुआत करेंगे. आज राहुल, तेजस्वी के साथ नवादा जिले के हसुआ में संयुक्त रैली करेंगे, पार्टी के सदस्य ने इस बारे में जनकारी दी.

वहीं एनडीए के दल हर दिन जनसभाओं का आयोजन कर रहे हैं और प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी हैं. राहुल और तेजस्वी की रैली के दिन ही आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी संयुक्त रैली होने जा रही है.

राहुल गांधी तीनों चरणों के दौरान करेंगे रैलियां

बताया जा रहा है कि बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के चुनाव प्रचार के पहले दिन ही राहुल-तेजस्वी की संयुक्त रैली से यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि विपक्षी दलों में पूरी तरह से एकजुटता है. वहीं वामदलों के कुछ नेता भी इसमें जुड़ सकते हैं.

बता दें कि राहुल गांधी तीनों चरणों के दौरान रैलियां करेंगे. कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी तेजस्वी के साथ संयुक्त रैली के बाद भागलपुर जाएंगे, वहा वह एक अन्य रैली को कहलगांव में संबोधित करेंगे.

आरजेडी-कांग्रेस का संयुक्त रैली

एक सीनियर नेता द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी बिहार तीनों चरणों के दौरान चुनाव प्रचार करेंगे और कांग्रेस और विपक्षी सहयोगी की जरूरतों को देखते हुए विस्तृत प्रोग्राम तैयार कि जा रहा है.

दरअसल राहुल और तेजस्वी के बीच यह दूसरा चुनाव प्रचार होगा, जिसमें वह बिहार में विपक्ष की संयुक्त रूप से अगुवाई करेंगे. पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान संयुक्त रैली के बावजूद आरजेडी-कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुंबई: मॉल में लगी आग, 2 फायरकर्मी जख्मी

Next Post

त्योहार से पहले SBI ने बदला ATM से कैश निकालने का नियम

Next Post
त्योहार से पहले SBI ने बदला ATM से कैश निकालने का नियम

त्योहार से पहले SBI ने बदला ATM से कैश निकालने का नियम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d