BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Bihar Election: जदयू विधायक पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने महागठबंधन के लगाए नारे

by bnnbharat.com
October 27, 2020
in समाचार
Bihar Election: जदयू विधायक पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने महागठबंधन के लगाए नारे
Share on FacebookShare on Twitter

आरा: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले सत्ताधारी पार्टी जदयू के विधायक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. भोजपुर जिले के अगिआंव विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी प्रभुनाथ राम पर जानलेवा हमला किया गया है. जदयू नेता ने कुछ असामाजिक तत्वों और माले के उम्मीदवार के समर्थकों पर आरोप लगाया है. 

यह घटना भोजपुर जिले के अजीमाबाद धाना इलाके की है, यहां किरकिरी पंचायत के चिलहर गांव में जदयू के विधायक प्रभुनाथ राम जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि जदयू विधायक के तीन-चार समर्थकों को चोटें भी आई हैं.
प्रभुनाथ राम ने बताया कि चुनाव प्रसार के आखिरी दिन वो सोमवार को जनसंपर्क कर वापस घर लौट रहे थे, इसी दौरान किरकिरी पंचायत के चिलहर गांव के पास अचानक से कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके काफिले पर हमला बोल दिया. इस हमले में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं.

विधायक ने बताया कि हमलावर सैकड़ों की संख्या में थे और उनके हाथ में लाठी-डंडे थे. विधायक ने बताया कि हमलावरों को लगा होगा कि वो आगे की किसी गाड़ी में बैठे हैं, जिससे पहली गाड़ी पर हमला बोला और उसका शीशा टूट गया. विधायक ने बताया कि किसी तरह बच बचाव कर हम आगे निकले कि थोड़ी ही दूर में पत्थरबाजी होने लगी. 

विधायक ने कहा कि हमलावर उन्हें घेरकर महागठबंधन के नारे लगा रहे थे. विधायक ने कहा कि यह पूरी तरह से सुनियोजित हमला किया गया है. उन्होंने कि जिन लोगों के इस घटना को अंजाम दिया है वो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे. विधायक ने बताया कि संबंधित थाने में इस बात की सूचना दे दी गई है. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गोरखनाथ थाने में बनाया गया आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित महिला हेल्प डेस्क

Next Post

आज शाम 7 बजे तेजस्वी करेंगे ‘नौकरी संवाद’

Next Post
विफलता छिपाने के लिए जान से ना खेले सरकार: तेजस्वी यादव

आज शाम 7 बजे तेजस्वी करेंगे 'नौकरी संवाद'

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d