रांची: लालू प्रसाद रांची के रिम्स स्थित केली बंगले में लॉन में बैठकर धूप सेक रहे है. सुबह में लालू प्रसाद लगातार टीवी देख रहे थे, लेकिन बाद में एनडीए को बढ़त मिलने के बाद लालू प्रसाद ने टीवी देखना छोड़ दिया और लॉन में आकर धूप सेंकने के लिए बैठ गये.
लाबी ठंड के बीच केली बंगला के बागीचे में धूप पसरा हुआ है. सूरज की ओर पीठ किये राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद गुनगुनी धूप के साथ टीवी पर आते रुझान का आनंद ले रहे हैं. खुद टीवी के सामने नहीं हैं मगर सेवादार लगातार उन्हें बिहार के चुनावी रुझान से अपडेट कर रहा है.
सुबह से मीडियाकर्मी केली बंगला के बाहर जमे हैं. टीवी चैनल वालों का कैमरा भी गेट पर तैनात है. शायद लालू प्रसाद का कोई संदेश मिल जाये, कोई भाव भरा चेहरा दिख जाये. कोई बाउंड्री के भीतर से कैमरे की तस्वीर कैद करने में जुटा है. एक्जिट पोल के आकलन के अनुसार टीवी पर बिहार चुनाव का रुझान दिख रहा है.

