BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार चुनाव: लोजपा सांसद पहुंचे तेजस्वी यादव से मिलने, ब्रह्मभोज का दिया निमंत्रण

by bnnbharat.com
October 20, 2020
in समाचार
बिहार चुनाव: लोजपा सांसद पहुंचे तेजस्वी यादव से मिलने, ब्रह्मभोज का दिया निमंत्रण
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: चुनाव की तैयारियां बिहार में जोरों-शोरों से चल रही है. ऐसे में प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के बीच एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर भी शुरू हो गया है. नीतीश जहां महागठबंधन का नेतृत्व कर रही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साध रहे हैं. वहीं पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी नीतीश पर पलटवार करते हुए एक वीडियो साझा किया है. इसमे मुख्यमंत्री पर कुर्सी के मोह की वजह से राज्य के विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया है. दूसरी ओर लोजपा सांसद ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की और उन्हेें ब्रह्मभोज का आमंत्रण दिया है.

लालू यादव ने मंगलवार को नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा, ‘पलटू राम तक ये कुर्सी पहुंचा देना. इसी कुर्सी की खातिर बारंबार उन्होंने अपना आत्मसम्मान, स्वाभिमान, नीति, नियम, नियति, विचार, सिद्धांत और जमीर बेचा है.’ इस ट्वीट के साथ उन्होंने अपनी पार्टी द्वारा बनाए गए चुनावी वीडियो को भी साझा किया है.

राज्य में जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं। वैसे-वैसे विपक्षी नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश और बिहार सरकार पर हमले करने तेज कर दिए हैं। इससे पहले सोमवार को लालू ने पलायन के मुद्दे पर बिहार सरकार को घेरने की कोशिश की थी। उन्होंने लिखा था, हर दूसरे घर से बिहारवासियों को पलायन के लिए मजबूर करने वालों को खदेड़िए और बिहार में ही रोजी-रोटी की बात करने वाली सरकार को चुनिए।

तेजस्वी से मिलने पहुंचे लोजपा सांसद

लोजपा सांसद प्रिंस राज मंगलवार को राजद नेता तेजस्वी यादव से मिलने के लिए पहुंचे. जब तेजस्वी यादव प्रचार के लिए निकल रहे थे तभी प्रिंस राज वहां पहुंचे और तेजस्वी से मुलाकात की. उन्होंने राजद नेता को दिवंगत नेता रामविलास पासवान की याद में होने वाले ब्रह्मभोज का निमंत्रण दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जमीन विवाद: पिता-पुत्र की तलवार से काटकर हत्या, मचा हड़कंप

Next Post

बिहार विधानसभा चुनाव: नक्सलियों द्वारा बड़े नेताओं पर हमले का खुफिया अलर्ट

Next Post
बिहार विधानसभा चुनाव: नक्सलियों द्वारा बड़े नेताओं पर हमले का खुफिया अलर्ट

बिहार विधानसभा चुनाव: नक्सलियों द्वारा बड़े नेताओं पर हमले का खुफिया अलर्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d