BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार चुनाव: दूसरे चरण के लिए आज से नामांकन, 3 नवंबर को मतदान

by bnnbharat.com
October 9, 2020
in समाचार
बिहार चुनाव: दूसरे चरण के लिए आज से नामांकन, 3 नवंबर को मतदान
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: आज से बिहार चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन होगा. बता दें कि बिहार में तीन नवंबर को मतदान होना है. वहीं, सियासी दलों का उम्मीदवारों के नामों का एलान करने का सिलसिला जारी है. कुछ प्रमुख चुनावी खबरों पर नजर डालते हैं – 

तेज प्रताप यादव हसनपुर से चुनाव लड़ेंगे

राजद नेता और लालू प्रसाद के बड़े बेटे पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव महुआ के बदले हसनपुर से चुनाव लड़ेंगे. तेज प्रताप के हसनपुर से चुनाव लड़ने की अटकलें पहले से ही लग रही थीं. हसनपुर में हाल के दिनों में तेज प्रताप यादव ने दो बार रोड शो भी किया था.
बताया जा रहा है कि वो लंबे अर्से से खुद के लिए सुरक्षित सीट खोज रहे थे. 2015 का चुनाव उन्होंने महुआ से जीता था. इस बार महुआ के मतदाताओं की नाराजगी खुलकर सामने आने लगी थी. समस्तीपुर जिले का हसनपुर यादव बहुल इलाका है. राजद ने हसनपुर से तेज प्रताप को अपना उम्मीदवार बना दिया है.

रामा सिंह की पत्नी को महनार से राजद का टिकट

राजद ने वैशाली के पूर्व सांसद रामा सिंह की पत्नी वीणा देवी को महनार से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. पार्टी ने रामा सिंह को इसके लिए चुनाव निशान आवंटित कर दिया है. रामा सिंह ने इसकी पुष्टि की है.

चुनाव आयोग ने घटाई स्टार प्रचारकों की संख्या

कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की संख्या घटा दी है. साथ ही प्रचारकों को हर सभा से 48 घंटे पहले अनुमति लेनी होगी. प्रचार के लिए राष्ट्रीय दलों के लिए स्टार प्रचारक की संख्या 40 से घटाकर 30 और गैर-मान्यता प्राप्त दलों के लिए 20 से घटाकर 15 कर दी गई है.

आदर्श आचार संहिता में कार्रवाई

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में अब तक कुल 75 मामले दर्ज किए गए हैं. सरकारी संपत्ति से 21 हजार और निजी संपत्ति से तीन हजार 326 बैनर व पोस्टर हटाए गए हैं. 12 अवैध हथियार जब्त किए गए जबकि 750 हथियार जमा कराए गए हैं.

कुशवाहा ने छह पार्टियों के साथ बनाया फ्रंट

विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन के अंतिम दिन रालोसपा-बसपा वाले गठबंधन ने और विस्तार लिया. अब इसमें छह दल शामिल हैं. उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार को छह दलों को मिलाकर ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्यूलर फ्रंट (जीडीएसएफ) का गठन किया.

इसमें रालोसपा, एआईएमआईएम, समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक, बसपा, जनतांत्रिक पार्टी (सोशलिस्ट ) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी हैं. संयुक्त प्रेस वार्ता में सभी दलों के प्रतिनधियों ने एक स्वर में उपेंद्र कुशवाहा को बतौर सीएम चेहरा प्रोजेक्ट किया.

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कुशवाहा को सीएम चेहरा बताते हुए इस फ्रंट को ही बिहार में सबसे अच्छा विकल्प बताया. कुशवाहा ने 42 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे अजय प्रताप को जमुई से उम्मीदवार बनाया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

AISM जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन में जुड़े अनेकों पत्रकार

Next Post

बरहरवा नगर अध्यक्ष ने किया जलमीनार का उद्घाटन

Next Post
बरहरवा नगर अध्यक्ष ने किया जलमीनार का उद्घाटन

बरहरवा नगर अध्यक्ष ने किया जलमीनार का उद्घाटन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d