BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Bihar Election: मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने पर सियासी घमासान जारी, संजय राउत का तंज- तुम मुझे वोट दो, हम तुम्हें वैक्सीन देंगे

by bnnbharat.com
October 23, 2020
in समाचार
Bihar Election: मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने पर सियासी घमासान जारी, संजय राउत का तंज- तुम मुझे वोट दो, हम तुम्हें वैक्सीन देंगे
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: बिहार चुनाव में भाजपा के संकल्प पत्र में मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने की घोषणा पर सियासी घमासान जारी है. भाजपा के इस एलान के बाद विपक्ष ने सवाल दागने शुरू कर दिए हैं, इसी बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने भी भाजपा पर तंज कसा है. संजय राउत ने कहा कि जहां भाजपा की सरकार नहीं है, क्या वहां टीका नहीं मिलेगा?

संजय राउत ने जेपी नड्डा और डॉ. हर्षवर्धन दोनों से सवाल किया कि क्या यह बात स्पष्ट नहीं होनी चाहिए. इसके आगे उन्होंने कहा कि पहले एक नारा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा लेकिन अब यह नारा बदल गया है. नया नारा है, तुम मुझे वोट दो, हम तुम्हें वैक्सीन देंगे. 

संजय राउत ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस बयान से यह साफ होता है कि भाजपा को वोट देने वाले मतदाताओं को ही टीका मिलेगा. यह भाजपा का भेदभावपूर्व व्यवहार बताता है. संजय राउत ने भाजपा पर देश को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले हम जाति और धर्म के नाम पर देश को बांटते थे और अब वैक्सीन के नाम पर बांट रहे हैं.

https://bnnbharat.com/world-corona-update-number-of-infected-32/

दरअसल, भाजपा ने बिहार चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. पत्र में घोषणा की गई है कि सभी बिहारियों को मुफ्त में कोरोना का टीका मिलेगा. संकल्प पत्र में कहा गया कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बिहार की एनडीए सरकार ने देश के सामने मिसाल रखी है. भाजपा का संकल्प है कि जैसे ही कोरोना का टीका आईसीएमआर द्वारा स्वीकृति के बाद उपलब्ध होगा, हर बिहारवासी का निशुल्क टीकाकरण करवाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

6 श्रीलंकाई मछुआरों को कोस्ट गार्ड ने पकड़ा, नौकाएं जब्त

Next Post

छात्रा के साथ ट्रेन में छेड़खानी, 58 लाख बरामद

Next Post
छात्रा के साथ ट्रेन में छेड़खानी, 58 लाख बरामद

छात्रा के साथ ट्रेन में छेड़खानी, 58 लाख बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d