BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार चुनाव: राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उतरने की नहीं मिली इजाजत, DM ने दी सफाई

by bnnbharat.com
October 23, 2020
in समाचार
बिहार चुनाव: राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उतरने की नहीं मिली इजाजत, DM ने दी सफाई
Share on FacebookShare on Twitter

पूर्णिया: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी धुआंधार प्रचार के जरिए जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं.सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसी बीच शुक्रवार को एनडीए के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महागठबंधन के लिए राहुल गांधी चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. इससे ठीक पहले गुरुवार शाम को एक रिपोर्ट आई की राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को पूर्णिया में उतरने की इजाजत नहीं दी गई है. जहां उनका एक कार्यक्रम होना है. इसे लेकर अब पूर्णिया के जिलाधिकारी ने सफाई दी है.

जिलाधिकारी राहुल कुमार ने कहा, ‘ट्रांजिट प्रोग्राम (पूर्णिया में राहुल गांधी की रैली) पूर्णिया एयरफोर्स स्टेशन में 23 अक्तूबर को निर्धारित किया गया था. सुरक्षा प्रोटोकॉल और एएसएल की बैठक के अनुसार तैयारी शुरू हुई. 22 तारीख को, हमें संशोधित कार्यक्रम के बारे में सूचित किया गया, जिसमें पूर्णिया को ट्रांजिट (पारगमन) के तौर पर शामिल नहीं किया गया.’

उन्होंने आगे कहा, ‘पूर्णिया एयरफोर्स स्टेशन जिला प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है. लैंडिंग के लिए अनुमति न तो प्रशासन से ली गई थी और न ही इसके लिए कोई आवेदन जमा कराया गया था. इसलिए इजाजत न देने का कोई सवाल ही नहीं उठता है.’

इससे पहले मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि राहुल गांधी की पूर्णिया में कोई रैली नहीं है. यहां सिर्फ ट्रांजिट प्रोग्राम है, जिसमें उन्हें यहां फ्लाइट से आना है और हेलीकॉप्टर से रैली के लिए जाना है. हवाई अड्डे पर रनवे का काम चल रहा है. ऐसे में इसे डायवर्ट कर दिया गया है. पूर्णिया में पांच मिनट का स्टॉपेज था जो अब दूसरे हवाई अड्डे पर होगी. गांधी की रैली जहां पहले होनी थी वो अब भी वहीं हो रही है.

बता दें कि राहुल गांधी सुबह 11:30 बजे गया हवाई अड्डे पहुंचेंगे. वहां से चॉपर के जरिए हिसुआ जाएंगे. लगभग 12 बजे हिसुआ में जनसभा करेंगे और कांग्रेस प्रत्याशी नीतू सिंह के लिए वोट मांगेंगे. इसके बाद कहलगांव जाएंगे. यहां वे पार्टी प्रत्याशी मुकेश सिंह के लिए प्रचार करेंगे. कहलगांव से वापस गया और फिर दिल्ली लौट जाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विमान में “आतंकवादी” होने का यात्री ने किया दावा, गिरफ्तार

Next Post

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, लेकिन निफ्टी अब भी 12000 के नीचे

Next Post
शेयर बाजार में रौनक, 292 प्वाइंट चढ़ा सेंसेक्स

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, लेकिन निफ्टी अब भी 12000 के नीचे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d