BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार चुनाव: शरद यादव की बेटी कांग्रेस में होंगी शामिल, तेजस्वी राघोपुर से भरेंगे पर्चा

by bnnbharat.com
October 14, 2020
in समाचार
बिहार चुनाव: शरद यादव की बेटी कांग्रेस में होंगी शामिल, तेजस्वी राघोपुर से भरेंगे पर्चा
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: चुनावी सरगर्मियां बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही तेज हो गई हैं. 28 अक्तूबर को पहले चरण के लिए मतदान होना है. ऐसे में सभी दलों ने चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है. वहीं कांग्रेस कार्यसमिति की आज बैठक होने वाली है. इस बैठक के बाद शरद यादव की बेटी शुभाषिनी राज राव कांग्रेस में शामिल होंगी. दूसरी तरफ, राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं, जिसके लिए वह आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

शरद यादव की बेटी थामेंगी कांग्रेस का हाथ

लोकतांत्रिक जनता दल के मुखिया शरद यादव की बेटी शुभाषिनी राज राव कांग्रेस का हाथ थामने जा रही हैं. वह बिहार चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरेंगी. 
 

तेजस्वी आज करेंगे नामांकन दाखिल

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव  राघोपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे. तेजस्वी यादव बुधवार को इस सीट से अपना पर्चा दाखिल करेंगे. वैशाली जिले की सीट से तेजस्वी यादव ने 2015 के चुनाव में जीत हासिल की थी, जिसके बाद वह बिहार के उपमुख्यमंत्री बने थे, राजद से मिली जानकारी के मुताबिक तेजस्वी यादव जल्द ही वैशाली जिला मुख्यालय स्थित हाजीपुर के अनुमंडल मुख्यालय में नामांकन करेंगे. 

सरकार बनी तो पहली कैबिनेट मीटिंग में 10 लाख युवाओं को नौकरी देने पर लगेगी मुहर

वहीं, नामांकन से पहले तेजस्वी यादव ने कहा है कि यदि हम सरकार बनाते हैं, तो पहली कैबिनेट मीटिंग में हम जो पहली चीज करेंगे, वह है 10 लाख युवाओं को नौकरी देना. ये सरकारी नौकरी होंगी. तेजस्वी ने कहा, बिहार में बेरोजगारी की दर 46.6 फीसदी है. बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और पलायन के आतंक पर उनका (सरकार) क्या कहना है? 15 साल में उनके डबल इंजन सरकार ने क्या किया? यह उनके एजेंडे से हटने की कोशिश है लेकिन हम एजेंडे पर चुनाव लड़ना चाहते हैं. 

लालू जी को याद कर रहे हैं बिहार के लोग: राबड़ी देवी

तेजस्वी यादव ने पर्चा दाखिल करने से पहले अपने मां राबड़ी देवी और बड़े भाई तेजप्रताप यादव का आशीर्वाद लिया. इस मौके पर राबड़ी देवी ने कहा, बिहार के लोग और पार्टी कार्यकर्ता लालू जी को याद कर रहे हैं. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विधायक ने किया चंदन नदी पर एक बड़ी पुल का शिलान्यास

Next Post

यह भाजपा के नफरत से भरे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ठोस उपलब्धि है: राहुल गांधी

Next Post
कोरोना वायरस पर राहुल गांधी पूछा- क्या भारत सही पोजिशन में?

यह भाजपा के नफरत से भरे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ठोस उपलब्धि है: राहुल गांधी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d