BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Bihar Election: चिराग के समर्थन में उतरे तेजस्वी, नीतीश पर लगाया अन्याय करने का आरोप

by bnnbharat.com
October 19, 2020
in समाचार
Bihar Election: चिराग के समर्थन में उतरे तेजस्वी, नीतीश पर लगाया अन्याय करने का आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: पहले चरण के लिए बिहार में 28 अक्तूबर को मतदान होने हैं. जैसे-जैसे तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राज्य में राजनीतिक गतिविधियां भी बढ़ रही हैं. इसी कड़ी में सोमवार को जदयू अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, अन्य भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव कई जगहों पर जनसभाएं करेंगे. इसमें लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की जाएगी. वहीं चिराग पासवान को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. तेजस्वी ने नीतीश पर चिराग के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया. 

नीतीश कुमार ने चिराग पासवान के साथ किया अन्याय

राजद नेता तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘चिराग पासवान के साथ नीतीश कुमार जी ने जो किया वह ठीक नहीं है. चिराग पासवान को इस समय अपने पिता की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा है लेकिन रामविलास पासवान जी हमारे बीच नहीं हैं और हम इससे दुखी हैं. नीतीश कुमार ने चिराग पासवान के साथ अन्याय किया है.’

पांच जनसभाओं को संबोधित करेंगे नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को निश्चय संवाद कार्यक्रम के तहत पांच जनसभाएं करेंगे. उनकी पहली सभा गया के शेरघाटी स्थित रंगलाल उच्च विद्यालय मैदान में, दूसरी औरंगाबाद के रफीगंज स्थित आरबीआर उच्च विद्यालय में, तीसरी गया जिले के चिल्ड्रन पार्क मैदान टेकारी में, चौथी अतरी के उच्च विद्यालय मैदान टेटुआ में और पांचवी घोसी विधानसभा के उच्च विद्यालय मैदान हुलासगंज में होगी.

सात जनसभाओं को संबोधित करेंगे तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव सोमवार को पहली सभा वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के भिंडरा मैदान मानपुर में, दूसरी बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र के बड़की बिहियां मैदान मोहनपुर में, तीसरी बोधगया विधानसभा क्षेत्र के रामसहाय हाईस्कूल मैदान फतेहपुर में, चौथी रजौली विधानसभा क्षेत्र के सिंचाई विभाग के बगल वाले मैदान सिरदला में, पांचवी अतरी विधानसभा क्षेत्र के मध्य विद्यालय के मैदान सिढ़ में, छठवीं बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के बेला पड़ाव मैदान में और सातवीं गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के हाईस्कूल मैदान में करेंगे.

इन स्थानों पर भाजपा नेता करेंगे प्रचार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल और राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव जाले, दरभंगा और केवटी में सोमवार को नामांकन कार्यक्रम में भाग लेने के साथ ही सभा को संबोधित करेंगे. वे दोपहर को (हडईया) रक्सौल में और विमल बाबू के मैदान बगहा-2 में जनसभा को संबोधित करेंगे. उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन दुजदेनी हाईस्कूल फारबिसगंज अररिया, आदर्श विवाह भवन, मिरचाईबाडी, कटिहार और रॉयल उत्सव विवाह भवन, पूर्णिया में जनसभा करेंगे.


 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मैसूर विश्वविद्यालय: शताब्दी सम्मेलन को संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Next Post

गुलरिहा हत्या में शामिल 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Next Post
पुलिस ने 3 जालसाजों को किया गिरफ्तार

गुलरिहा हत्या में शामिल 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d