BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Bihar Election: तेजस्वी यादव ने एक दिन में सबसे ज्यादा रैली करने में तोड़ा अपने ही पिता का रिकार्ड

by bnnbharat.com
November 1, 2020
in समाचार
Bihar Election: तेजस्वी यादव ने एक दिन में सबसे ज्यादा रैली करने में तोड़ा अपने ही पिता का रिकार्ड
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: तीन नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान होने हैं. दूसरा चरण जीत के लिहाज से हर पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है क्योंकि इस चरण में ही सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं. साथ ही पहले और दूसरे चरण के चुनाव के बाद जीत का समीकरण लगभग तय हो जाएगा, माना जा रहा है कि तीसरा चरण सिर्फ बहुमत का अंतर तय करेगा.

इस बीच तमाम पार्टियों के नेता ताबड़तोड़ जनसभा करने में जुटे हुए हैं. बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव भी ताबड़तोड़ रैलियों को संबोधित कर रहे हैं. तेजस्वी यादव अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और इस मामले में उन्होंने अपने ही पिता लालू प्रसाद यादव को पीछे छोड़ दिया है.

एक दिन में सबसे ज्यादा रैली करने में लालू यादव को छोड़ा पीछे

तेजस्वी यादव ने अपने पिता और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का रिकार्ड तोड़ दिया है. तेजस्वी यादव ने एक दिन में सबसे ज्यादा रैलियों को संबोधित करने का नया रिकार्ड बनाया है. तेजस्वी ने शनिवार को कुल 19 जनसभाओं को संबोधित किया, जो कि लालू प्रसाद यादव की ओर से एक दिन में किए गए 17 रैलियों से ज्यादा है.
 
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार खत्म होने से ठीक एक दिन पहले अपने विधानसभा क्षेत्र वैशाली जिले के राघोपुर में तेजस्वी यादव ने लोगों से कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने एक दिन में रिकार्ड 17 जनसभाओं को संबोधित किया था, आज उन्होंने कुल 19 जनसभाओं को संबोधित किया.

तेजस्वी यादव बिहार में महागठबंधन के तरफ से मुख्यमंत्री के उम्मीदवार हैं. तेजस्वी महागठबंधन के इकलौते ऐसे स्टार प्रचारक हैं, जो प्रतिदिन सबसे ज्यादा जनसभा कर रहे हैं. राघोपुर की जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ को देखकर तेजस्वी काफी गदगद दिखे. उन्होंने कहा कि 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा कोई हवा-हवाई नहीं है. इस दौरान उन्होंने सत्ताधारी दलों के नेताओं के ऊपर जमकर निशाना साधा. तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों से दवाई, कमाई और बच्चों की पढ़ाई छीन ली. इस कारण इस सरकार की विदाई तय है. हमारी सरकार बनी तो कैबिनेट की पहली बैठक में 10 लाख नौकरियों पर हस्ताक्षर करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पीवीयूएनएल के नये प्लांट निर्माण कार्य का लिया जायजा

Next Post

अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Next Post
रूस में महसूस किये गए भूकंप के कई झटके

अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में महसूस किए गए भूकंप के झटके

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d