BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार चुनाव: वोट मांगने आए नीतीश के मंत्री को करना पड़ा फजीहत का सामना, लोगों ने मांगा हिसाब, पूछा- गांव में कैसे घुसे

by bnnbharat.com
October 19, 2020
in समाचार
बिहार चुनाव: वोट मांगने आए नीतीश के मंत्री को   करना पड़ा फजीहत का सामना, लोगों ने मांगा हिसाब, पूछा- गांव में कैसे घुसे
Share on FacebookShare on Twitter

PATNA: बिहार में चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं. नेता गांव-गांव की खाक छानकर जनता से वोट मांग रहे हैं. इस दौरान उन्हें लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है. ऐसा ही एक वाकया समस्तीपुर में देखने को मिला. यहां बिहार सरकार के मंत्री और समस्तीपुर कल्याणपुर से विधायक महेश्वर हजारी को वोट मांगते समय काफी फजीहत का सामना करना पड़ा. 

हुआ यूं कि रविवार को मंत्रीजी जनता के बीच वोट की अपील करने के लिए गए थे लेकिन इस दौरान गांव वाले उनपर भड़क गए और उनसे काम का हिसाब मांगने लगे. गांव वालों ने उनसे यह तक पूछा कि वे गांव में कैसे घुस गए? पूसा में ग्रामीणों ने मंत्रीजी को गांव में घुसने से पहले ही न केवल रोक दिया, बल्कि तू-तू, मैं-मैं करते हुए गाली गलौज तक की.
मंत्री यहां अपने समर्थकों के साथ बाइक पर बैठकर वोट मांगने के लिए आए थे. ग्रामीणों ने ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’ का नारा लगाते हुए उनका घेराव किया और जमकर हंगामा किया. मंत्री के विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी इसे अपने आधिकारिक अकाउंट से साझा किया है.

उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘बिहार सरकार के मंत्री और कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से 10 वर्ष से विधायक महेश्वर हजारी को आक्रोशित जनता ने सड़क नहीं तो वोट नहीं बोल कर अपने गांव से भगा दिया. नीतीश कुमार जी के कागजी विकास की पोल खुल चुकी है. चाहे वो चमकी बुखार हो, जलजमाव हो, बाढ़ हो, सुखाड़ हो या कोरोना हो.’

वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग विधायक को अपने गांव से भगाते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं वे उन्हें गांव में न घुसने का सुझाव भी दे रहे हैं. वहीं मंत्री के साथ मौजूद लोग ग्रामीणों को समझाने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं लेकिन गांव वालों के आगे उनकी एक नहीं चली. विरोध करने वाले लोगों ने बिजली, पानी और सड़क जैसी मूल समस्याओं को मंत्री के सामने रखा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी भी फिसली

Next Post

World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 3.98 करोड़ के पार

Next Post
World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 2.4 करोड़ के पार

World Corona Update: संक्रमितों की संख्या 3.98 करोड़ के पार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d