BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार चुनाव: राजनीतिक दलों ने की दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, आज तेजस्वी की 13 रैलियां, योगी करेंगे प्रचार

by bnnbharat.com
October 29, 2020
in समाचार
Bihar Election: लोकतंत्र पर हावी भूख, सबकुछ भूल कर वापस महानगर लौटे मजदुर
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हो चुका है. अब राजनीतिक दलों ने दूसरे चरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं. दूसरे चरण के लिए गुरुवार को नेताओं की धुआंधार रैलियां होंगी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई स्टार प्रचारक आज राज्य में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे. वहीं तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री के जंगलराज वाले बयान को लेकर उनपर निशाना साधा है.

वो देश के प्रधानमंत्री हैं, कुछ भी बोल सकते हैं: तेजस्वी यादव

राजद नेता तेजस्वी यादव ने पीएम के जंगलराज वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा, ‘वो देश के प्रधानमंत्री हैं, कुछ भी बोल सकते हैं. मुझे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है, लेकिन वो आए थे तो उन्हें बिहार के विशेष पैकेज, बेरोजगारी, भुखमरी पर बोलना चाहिए था, लोगों को उम्मीद थी कि वो इस पर बोलेंगे लेकिन उन्होंने इस पर कुछ नहीं बोला.’

दूसरे चरण के लिए तीन नवंबर को होंगे मतदान

दूसरे चरण के लिए तीन नवंबर को 94 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है. ऐसे में इन सीटों पर प्रचार के लिए केवल तीन दिन बचे हैं. इसलिए कोई भी राजनीतिक पार्टी अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. तेजस्वी यादव आज लगभग एक दर्जन से ज्यादा सभाओं को संबोधित करेंगे. वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में चार रैलियां करेंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एनडीए के लिए तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे.

ये है मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का चुनावी कार्यक्रम

सीवान के दरौंदा विधानसभा में सभा – 11 बजे
वैशाली के लालगंज विधानसभा में सभा – 12.30 बजे
मधुबनी के झंझारपुर विधानसभा में सभा – 2.30 बजे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन जगहों पर करेंगे चुनावी सभा

चंपारण के वाल्मीकिनगर में सभा – 11.20 बजे
चंपारण के सिकटा में सभा – 12.40 बजे
चंपारण के नरकटिया में सभा – 1.50 बजे
सारण के मांझी में सभा – 3.20 बजे 

वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और वैशाली में 13 रैलियां करेंगे. बता दें कि बुधवार को बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हो चुके हैं. पहले चरण में लगभग 54 प्रतिशत वोट डाले गए हैं. इससे पता चलता है कि कोरोना काल में भी मतदाताओं का हौसला बुलंद है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विस्फोटक पदार्थ फटने से ढहा मकान, एक की मौत, कई लोग दबे

Next Post

दुर्गा पूजा घूमाने के बहाने 3 लड़कियों से किया दुष्कर्म, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Next Post
नाबालिग के साथ युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

दुर्गा पूजा घूमाने के बहाने 3 लड़कियों से किया दुष्कर्म, तीनों आरोपी गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d