रांचीः बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 28 अक्तूबर को मतदान किए जाएंगे. चुनाव आयोग पहले चरण के मतदान के लिए आज अधिसूचना जारी करेगा. वहीं, बिहार चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आवास पर पहुंचे हैं.
बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच बिहार चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा होगी. इसके अलावा एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर भी बातचीत हो सकती है. बैठक के बाद एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अंतिम मुहर लगने की संभावना है.

